फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ms dhoni shows he is the boss of any formate of cricket

अब न कहना धोनी केवल 'फटाफट' ही खेल सकता है

Tue, 26 Feb 2013 03:16 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
पंकज श्रीवास्तव Updated Tue, 26 Feb 2013 03:16 PM IST
विज्ञापन
ms dhoni shows he is the boss of any formate of cricket

कप्तान धोनी को क्रिकेट विशेषज्ञ कभी भी बेहतर टेस्ट बल्लेबाज नहीं मानते रहे हैं। धोनी की पहचान उनके ताबड़तोड़ स्ट्रोक और उनका रणनीतिक दिमाग है। लेकिन जब आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के इस कप्तान का जलवा चेन्नई में जिसने देखा उसके बाद तो धोनी के शान में कसीदे पढ़े जाने लगे। इस टेस्ट के पहले दिन पूर्व श्रीलंकाई कप्तान रणतुंगा का बयान आया कि सचिन जब तक हैं तब तक ही टेस्ट क्रिकेट है।

विज्ञापन


वैसे तो सचिन और क्रिकेट एक दूसरे लिए ही बने हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट सचिन के बाद भी चलेगा भले ही उसको खेलने के तरीके बदल जाएंगे। सचिन जैसा क्रिकेटर भले ही दुनिया को न मिले लेकिन धोनी, सहवाग जैसे क्रिकेटर आते रहेंगे। धोनी ने जिस अंदाज में अपना दोहरा शतक पूरा किया वो उनके खेल के स्टाइल को दर्शाता है। महज 265 गेंदों में 24 चौके और 6 छक्के से सजी इस पारी से धोनी ने दर्शकों को दीवाना कर दिया।
विज्ञापन


धोनी की इस पारी के बाद उन्हें टेस्ट क्रिकेट के स्थापित बल्लेबाजों की श्रेणी में भले ही नहीं रखा जा सकता लेकिन वो टेस्ट क्रिकेट के बेहतरीन एंटरटेनर बैट्समैन तो बन ही गए हैं। अभी तक सहवाग ही इतनी आकर्षक और बड़ी पारियां खेलते थे। अगर धोनी भी इसी तरह खेलते रहे तो टीम इंडिया टेस्ट मैचों में भी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पारी के बाद धोनी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए---


-टेस्ट मैच में 224 रनों की पारी खेलकर धोनी बतौर कप्तान सर्वाधिक रन बनाने वाले बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन के नाम था। उन्होंने 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 217 रन बनाए थे।

-इस मैच में धोनी के अलावा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने भी शतक लगाया। यह इन दोनों टीमों के बीच दूसरा अवसर है जबकि दोनों कप्तानों ने शतक जमाया। संयोग से इससे पहले 1986 में चेन्नई के इसी मैदान पर दोनों टीमों के कप्तान एलन बोर्डर और कपिल देव ने शतक लगाए थे।

-ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में धोनी 6 छक्कों के साथ रवि शास्त्री के साथ पहले नंबर पर आ गए हैं। रवि शास्त्री ने 1986 में 6 छक्के मारे थे।

-इस पारी के बाद धोनी बतौर विकेटकीपर सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड बुधी कुंदरन के नाम दर्ज था। कुंदरन ने 1964 में इंग्लैंड के खिलाफ 192 रन बनाए थे।

-दोहरा शतक लगाने वाले धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बन गए। उनसे पहले तस्लीम आरीफ ने 1980 में 210 रनों की पारी खेली थी।

-एमएस धोनी 7वें ऐसे विकेटकीपर हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 4,000 से अधिक रन बनाए हैं। इस ग्रुप में उनका औसत सिर्फ एंडी फ्लावर और एडम गिलक्रिस्ट से ही कम है।

-धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में पहला दोहरा शतक लगाने के साथ ही अपना सर्वाधिक स्कोर बनाया। इससे पहले उनका सर्वाधिक स्कोर 148 रन था, जो उन्होंने 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में बनाया था।

-धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले 5 प्रमुख भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड वीवीएस लक्ष्मण के नाम है, जिन्होंने 2001 में कोलकाता में 281 रनों की पारी खेली थी। इसके साथ ही 2000 के बाद से भारतीय खिलाडि़यों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 दोहरे शतक लगाए हैं।

-ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 224 रनों की इस पारी के बाद धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम था। अजहरुद्दीन ने कोलकाता में 1998 में 163 रनों की पारी खेली थी।

-धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों (टेस्ट, वन-डे और 20-20) में सबसे अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। उन्होंने 227 पारियों में 49.37 की औसत से 8,214 रन बनाए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम था। उन्होंने 230 पारियों में 40.88 की औसत से 8095 रन बनाया था।

-स्ट्राइक रेट के मामले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में धोनी (84.52) का स्थान चौथा हो गया है। यह रिकॉर्ड फिलहाल के. श्रीकांत (99.14) के नाम है।

-औसत के मामले में 2,000 से अधिक रन बनाने वाले भारतीय कप्तानों में धोनी (45.20) तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर हैं।


-धोनी ने टेस्ट मैच के आखिरी सत्र में 100 से अधिक रन बनाने के मामले में सर डॉन ब्रेडमैन के बराबर पहुंच गए हैं। ब्रेडमैन ने 1947 में भारत के ही खिलाफ एडिलेड में हुए टेस्ट मुकाबले में 107 रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed