फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ms dhoni should retire useres tweet after the second t20i against new zealand

टीम इंडिया की हार के बाद उठीं आवाजें, धोनी को अब ले लेना चाहिए संन्यास

Sun, 05 Nov 2017 05:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 05 Nov 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
ms dhoni should retire useres tweet after the second t20i against new zealand
एमएस धोनी - फोटो : bcci

टीम इंडिया को शनिवार को राजकोट में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 40 रन की शिकस्त झेलनी पड़ी। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और कॉलिन मुनरो (109*) के बेहतरीन शतक की मदद से टीम इंडिया के सामने 197 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में मेजबान टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 156 रन ही बना सकी।

विज्ञापन


टीम इंडिया की जीत एक समय नजर आ रही थी जब क्रीज पर कप्तान विराट कोहली और वर्ल्ड के बेस्ट फिनिशर माने जाने वाले एमएस धोनी क्रीज पर थे। हालांकि, धोनी ने बीच के ओवरों में धीमी बल्लेबाजी की, जिसकी वजह से टीम इंडिया के हाथों से मैच फिसलता हुआ नजर आया। धोनी की धीमी बल्लेबाजी के कारण कप्तान विराट कोहली पर भी दबाव नजर आया, जो 42 गेंदों में 8 चौको और एक छक्के की मदद से 65 रन बनाकर सेंटनर के शिकार बने।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: विराट की नजर में क्रिकेट की दुनिया के 'चाचा चौधरी' हैं धोनी, जानिए क्यों
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं धोनी ने भी 37 गेंदों में दो चौके और तीन छक्को की मदद से 49 रन बनाए, लेकिन उन्होंने शॉट्स खेलने में देरी की, जिसका खामियाजा टीम को हार झेलकर भुगतना पड़ा। एक मौका ऐसा भी आया जब धोनी ने स्टंप आउट से बचने के लिए क्रीज पर गजब की स्ट्रैचिंग की। हालांकि, उनकी यही तस्वीर मैच हारने के बाद उन्हें ट्रोल करने का हथियार बन गई। ट्विटर पर धोनी की इस फोटो को पोस्ट कर यूजर्स ने उनका मजाक उड़ाया और उन्हें टीम इंडिया की हार के लिए जिम्मेदार ठहराया। वहीं कुछ लोगों ने तो धोनी को टी20 से संन्यास लेने की सलाह तक दे डाली।
 


(धोनी अपने करियर जैसे स्ट्रेच कर रहे हैं)

 


(आज के मैच में धोनी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया)
 


(धोनी जरुरी रन रेट खींच रहे हैं)
 

 


(टी20 मैच में क्या कर रहे हैं धोनी, बल्ले और गेंद के बीच कोई संपर्क नहीं, दबाव बनाया और कोहली भी आउट हुए, अब धोनी को टीम से बाहर करने की जरुरत है)
 


(धोनी को शांतिपूर्ण तरीके से संन्यास ले लेना चाहिए)
 


 


(मुझे धोनी से नफरत है और उन्हें नफरत करने के कई कारण हैं)

धोनी के समर्थन में उतरे फैंस
 


 


 


 


धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 132.43 के स्ट्राइक से 37 गेंदो में 2 चौकों 3 छक्कों की मदद से 49 रनों की पारी खेली। इस मैच में भारत की हार के साथ ही न्यूजीलैंड सीरीज में 1-1 से बराबरी पर आ गया है। अब तिरुवनंतपुरम में 7 नवंबर को दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed