फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS dhoni says what was reason to exit for yuvraj in world cup

युवी को वर्ल्ड कप से बाहर करने पर धोनी ने तोड़ी चुप्पी

Mon, 16 Mar 2015 03:06 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 16 Mar 2015 03:06 PM IST
विज्ञापन
MS dhoni says what was reason to exit for yuvraj in world cup

भले ही टीम इंडिया लगातार 6 मैच जीतकर वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बेहद शान से पहुंच गई हो लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले भारत के लिए परिस्थितियां बहुत अनुकूल नहीं थी। भारत का विदेशी धरती पर लगातार खराब रिकॉर्ड ने खिलाड़ियों के मनोबल को प्रभावित किया था।

विज्ञापन


साथ ही टीम चयन के दौरान चयनकर्ताओं और कप्तान धोनी की जमकर आलोचना भी हुई। उनकी सबसे ज्यादा आलोचना इस बात के लिए हुई कि उन्होंने जानबूझकर पिछले वर्ल्ड कप के हीरो रहे युवराज सिंह को टीम में शामिल नहीं किया। युवराज एक धाकड़ आलराउंडर हैं और कई मैचों में टीम को बड़ी जीत दिला भी चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे तेज पिचों पर होने वाले वर्ल्ड कप के लिए 2011 में खिताब जीतने वाली टीम से सिर्फ 4 खिलाड़ियों को ही इस बार टीम इंडिया में जगह दी गई थी। युवराज को टीम में नहीं रखने के पीछे धोनी का अडियल रुख उस समय खूब चर्चा में रहा।
विज्ञापन


युवराज के पिता योगराज समेत ढेरों आलोचकों ने धोनी की इस बात पर जमकर आलोचना की, लेकिन दो-ढाई महीने की लंबी चुप्पी के बाद भारतीय कप्तान ने अब युवराज को टीम से बाहर किए जाने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवराज ‌को लेकर धोनी ने बताई अपनी मजबूरियां

MS dhoni says what was reason to exit for yuvraj in world cup

टीम इंडिया को 28 साल बाद 2011 में वर्ल्ड कप जीताने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह को इस बार वर्ल्ड कप में शामिल ही नहीं किया गया। युवराज ने पिछले टूर्नामेंट में 15 विकेट झटके थे जिसकी बदौलत धोनी खिताब उठाने में कामयाब रहे थे लेकिन इस बार उन्होंने युवी पर भरोसा नहीं दिखाया। अपने इस साहसिक फैसले पर धोनी ने लंबी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वह नए नियमों के अनुसार इस बार उतने प्रभावकारी नहीं होते जितना की पिछली बार हुए थे।

धोनी ने ध्यान दिलाया कि आज के क्रिकेट में क्षेत्ररक्षण (30 यार्ड दायरे के बाहर सिर्फ 4 खिलाड़ी ही रह सकते हैं) में काफी बदलाव आ गया है और यही अहम कारण है कि उन्हें इस बार वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं किया गया। युवराज बाएं हाथ के बल्लेबाज होने के साथ-साथ फिरकी गेंदबाज भी हैं।

उन्होंने कहा, "अगर आप देखें तो पाएंगे कि नियम में काफी बदलाव आ गए हैं, युवी के पास ज्यादा गेंदबाजी करने का मौका नहीं होता। नियम में बदलाव (क्षेत्ररक्षण) से उनकी वापसी हो सकती है। यहां उनकी गेंदबाजी प्रभावित होती, हालांकि वह टी-20 में लगातार गेंदबाजी कर रहे हैं।" धोनी ने यह बयान तब दिया जब उन्होंने सुरेश रैना को '2011 का युवराज सिंह' करार दिया।

धोनी चार क्षेत्ररक्षकों के साथ मैदान पर खेलने के कभी पक्षधर नहीं रहे हैं। उनका मानना है युवराज के अलावा और भी कई पार्टटाइम गेंदबाज जैसे सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की भी गेंदबाजी नए नियमों से प्रभावित होती। उन्होंने कहा, "अगर पहले की बात होती तो वीरू पाजी, सचिन पाजी और युवी को काफी गेंदबाजी करने का मौका मिलता और हम उन पर काफी निर्भर भी रहते थे। लेकिन अब बेहतरीन बल्लेबाजी ट्रैक होने के नाते पार्ट टाइम गेंदबाजों का समय खत्म हो गया है, उन्हें यहां पर गेंदबाजी करने में काफी दिककत भी होती।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed