{"_id":"6234414b4d33ca1861289ed7","slug":"ms-dhoni-said-wife-is-no-one-in-home-aududience-laughed","type":"story","status":"publish","title_hn":"MS Dhoni: फैन के सवाल पर धोनी ने कहा- घर में तो पत्नी ही नंबर वन होती है, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MS Dhoni: फैन के सवाल पर धोनी ने कहा- घर में तो पत्नी ही नंबर वन होती है, जानें पूरा मामला
Fri, 18 Mar 2022 01:52 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 18 Mar 2022 01:52 PM IST
सार
एक फैन ने धोनी से पूछा था कि आप हर जगह नंबर वन हैं, लेकिन जब शाम को घर जाते हैं तो कौन नंबर वन होता है। इसके जवाब में धोनी ने कहा कि घर में तो पत्नी ही नंबर वन होती है।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए धोनी ने कई कीर्तिमान रचे हैं। उन्होंने बल्ले के साथ भारत के लिए कई मैच जीते हैं और विकेट के पीछे से भी कई मैच पलटे हैं। एक कप्तान, विकेटकीपर और फिनिशर के रूप में धोनी ने अपनी खास पहचान बनाई। सालों तक धोनी हर मामले में नंबर वन रहे, लेकिन अपने ही घर में धोनी नंबर वन नहीं हैं। उन्होंने खुद यह खुलासा किया है। धोनी ने कहा है कि घर में तो पत्नी ही नंबर वन होती है।
एक फैन ने धोनी से पूछा था कि आप हर जगह नंबर वन हैं, लेकिन जब शाम को घर जाते हैं तो कौन नंबर वन होता है। इसके जवाब में धोनी ने कहा कि घर में तो पत्नी ही नंबर वन होती है।
क्या है पूरा मामला?
चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धोनी का एक वीडियो अपलोड किया है। यह वीडियो इंडिया सीमेंट्स के एक इवेंट का है, जिसमें धोनी शामिल हुए थे। इस इवेंट में एक फैन ने धोनी से कहा कि क्या मैं आपसे एक निजी सवाल पूछ सकता हूं। इस पर धोनी ने कहा- आप मुझसे कोई भी सवाल पूछ सकते हैं, उसका जवाब देना है या नहीं यह मैं तय करूंगा। इस पर इवेंट में मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं।
विज्ञापन
धोनी के फैन ने उनसे कहा कि आप सभी जगह नंबर वन हैं, लेकिन जब शाम को घर जाते हैं तो वहां कौन नंबर वन है। इसके जवाब में धोनी कहते हैं। आप पीछे मुडकर देखेंगे तो आधे लोग हंस रहे होंगे क्योंकि सभी को पता है कि घर में तो पत्नी ही नंबर वन होती है। यह सुनकर सभी लोग फिर से हंसने लगते हैं। यह वीडियो देखकर फैंस धोनी के मजाकिया अंदाज की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
जन्मदिन के कारण धोनी ने चुना सात नंबर
धोनी ने अपनी चेन्नई सुपरकिंग्स के कार्यक्रम में बताया कि वो सात नंबर की जर्सी क्यों पहनते हैं। धोनी का जन्म सात जुलाई को हुआ था। यह साल के सातवें महीने का सातवां दिन होता है। इसी वजह से धोनी ने सात नंबर की जर्सी चुनी। कई लोगों का मानना है कि सात नंबर धोनी के लिए भाग्यशाली है, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने जन्मदिन के कारण ही इसे अपना जर्सी नंबर बनाया।
धोनी ने बताया कि सात ऐसी संख्या है, जो आपके पक्ष में न जाए तो आपके खिलाफ भी नहीं जाती है। धोनी ने बताया कि अपने जर्सी नंबर का चुनाव करने से पहले उन्होंने कई चीजों के बारे में जानना उचित नहीं समझा। धोनी ने अच्छी संख्या के बारे में पता किया अपनी जन्मतिथि को ही जर्सी नंबर बना लिया।
भारत के सबसे सफल कप्तान हैं धोनी
महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। वो एकमात्र भारतीय कप्तान हैं, जिनके नेतृत्व में टीम इंडिया वनडे विश्व कप, टी-20 विश्व कप और चैपियंस ट्रॉफी की विजेता बनी। धोनी के बाद कोई भी भारतीय कप्तान भारत को आईसीसी ट्रॉफी नहीं जिता पाया है। वहीं आईपीएल में भी धोनी ने चार बार अपनी टीम को विजेता बनाया है। उनसे ज्यादा खिताब सिर्फ मुंबई की टीम ने जीते हैं, जो पांच बार चैंपियन बन चुकी है।

View this post on Instagram
A post shared by WhistlePoduArmy® CSK Fan Club (@cskfansofficial)