फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni retirement: Balajee revealed conversation with dhoni after his announcement

बालाजी को नहीं था संन्यास का अंदाजा, घोषणा के बाद भी पिच-पानी की बात करते रहे धोनी

Sun, 23 Aug 2020 07:33 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 23 Aug 2020 07:33 AM IST
विज्ञापन
MS Dhoni retirement: Balajee revealed conversation with dhoni after his announcement
एमएस धोनी और लक्ष्मीपति बालाजी - फोटो : सोशल मीडिया

चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी का मानना है कि करियर को लेकर कई बार सवाल उठने के बाद भी पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की विशिष्टता उनके 'अलग बने रहने' की क्षमता में है। धोनी 15 अगस्त को इंस्टाग्राम पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने के कुछ समय बाद इस पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज के पास गए और कुछ बातों पर चर्चा की।

विज्ञापन


बालाजी ने कहा, 'अभ्यास समाप्त होने के बाद, मैं सामान्य रूप से धोनी से विकेट, अभ्यास और खेलने की स्थिति के बारे में बहुत बात करता हूं। उस दिन, मैंने अभ्यास समाप्त किया और मैं अंदर गया। मुझे एहसास नहीं था कि वह पहले ही शाम 7:29 बजे अपने संन्यास की घोषणा कर चुके थे।'
विज्ञापन


बालाजी ने 'स्टार स्पोर्ट्स 1' के तमिल क्रिकेट कार्यक्रम में कहा, 'धोनी अपना संदेश पोस्ट करने के बाद, हमेशा की तरह मेरे पास आए। उन्होंने मुझे बताया कि उन्होंने मैदानकर्मियों को पिच पर अतिरिक्त पानी देने के लिए कहा है। मैंने कहा ठीक है। उस समय मुझे कुछ भी एहसास नहीं था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी की अगुवाई वाली सीएसके ने आगामी आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के लिए यूएई रवाना होने से पहले यहां एक छोटा शिविर लगाया था। बालाजी ने कहा, 'यह उनके जीवन का बहुत बड़ा क्षण था, लेकिन जिस तरह वह आगे बढ़े वह आपके लिए धोनी है। मुझे बाद में एहसास हुआ कि उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी है। मुझे उस पल को समझने में कुछ समय लगा। धोनी की विशिष्टता इसी में है कि वह दूसरों से काफी अलग रहे। स्थिति चाहे जैसी भी रहे वह कभी नहीं रूकेंगे, वह अपने ही अंदाज में आगे बढ़ते हैं।'

बालाजी ने कहा कि इस पूर्व भारतीय कप्तान ने दुनिया भर के कप्तानों के बीच नेतृत्व की धारणा को बदल दिया है। उन्होंने कहा, 'मेरे मुताबिक साल 2000 के बाद धोनी जैसा कोई नहीं है, जिसने न केवल भारतीय क्रिकेट बल्कि विश्व क्रिकेट पर बहुत व्यापक प्रभाव डाला है।'


बालाजी ने कहा कि धोनी की नेतृत्व और बल्लेबाजी की शैली बिल्कुल अलग हैं। उन्होंने कहा, 'अब भी अगर आखिरी ओवर में जीतने के लिए 20 से अधिक रन चाहिए होंगे और अगर मुझे किसी को चुनना होगा, तो वह हमेशा धोनी ही होंगे। खेल पर उनका ऐसा व्यापक प्रभाव है। उनका नेतृत्व और उनकी बल्लेबाजी शैली बिल्कुल अलग है। उनके नेतृत्व ने सभी कप्तानों के बीच नेतृत्व की धारणा को बदल दिया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed