फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   MS Dhoni receives the invitation letter for the Ram Mandir Pran Pratistha

Ram Mandir: धोनी को मिला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का आमंत्रण, दीपिका कुमारी को भी मिला निमंत्रण

Mon, 15 Jan 2024 07:44 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 15 Jan 2024 07:44 PM IST
सार

आमंत्रण मिलने के बाद पूरी उम्मीद है कि सचिन तेंदुलकर और धोनी 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे और प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। सचिन-धोनी के अलावा विराट कोहली और रोहित शर्मा के भी इस समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
MS Dhoni receives the invitation letter for the Ram Mandir Pran Pratistha
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। धोनी को आमंत्रण देने के लिए राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े लोग उनके घर गए थे। धोनी ने इस दौरान कहा कि वह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाएंगे। आमंत्रण मिलने से वह काफी खुश हैं। धोनी से पहले महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को आमंत्रित किया जा चुका है। वहीं, तीरंदाज दीपिका कुमारी को भी निमंत्रण मिला है।
विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में फिल्म कलाकारों, वैज्ञानिकों, खिलाड़ियों सहित अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। आमंत्रण मिलने के बाद पूरी उम्मीद है कि सचिन तेंदुलकर और धोनी 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे और प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। सचिन-धोनी के अलावा विराट कोहली और रोहित शर्मा के भी इस समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


झारखंड से 16 प्रतिष्ठित हस्तियों को आमंत्रित किया गया
आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी धनंजय सिंह ने सोमवार को धोनी को रांची स्थित उनके आवास पर निमंत्रण सौंपा। इस अवसर पर भाजपा के संगठन सचिव कर्मवीर सिंह भी उपस्थित थे। कर्मवीर सिंह ने कहा, ''हमने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से उन्हें (धोनी) निमंत्रण कार्ड सौंपा।'' सिंह ने कहा कि निमंत्रण मिलने के बाद धोनी और उनके परिवार के सदस्यों ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा, "अयोध्या में प्रतिष्ठा समारोह के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता और पद्म भूषण करिया मुंडा, पद्म श्री मुकुंद नायक, पद्म श्री तीरंदाज दीपिका कुमारी, आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो सहित 16 प्रतिष्ठित हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।" सिंह ने कहा कि झारखंड से साधु समाज के 69 लोगों को भी आमंत्रित किया गया है.
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस दिन मंदिर में रामलला की मूर्ति की स्थापना में शामिल होंगे। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने 10 जनवरी को अपने झारखंड दौरे के दौरान कहा था कि विदेश से लगभग 100 प्रतिनिधियों सहित लगभग 7,000 लोग समारोह में शामिल होंगे।


आईपीएल में दिखेंगे धोनी
धोनी हाल ही में दुबई से लौटे हैं। वह सपरिवार वहां छुट्टियां मनाने के लिए गए थे। धोनी रांची वापस लौटने के बाद ट्रेनिंग शुरू कर दी है। वह आईपीएल के आगामी सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। 42 साल के धोनी का यह आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। वह 2008 से चेन्नई के कप्तान हैं और उन्होंने टीम को पांच बार चैंपियन बनाया है। चेन्नई ने पिछले साल फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed