फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni nine year old tweet viral after CSK loss to RR Fans said we love you

CSK vs RR: चेन्नई की हार के बाद धोनी का नौ साल पुराना ट्वीट वायरल, फैंस बोले- आपसे प्यार करते हैं

Thu, 13 Apr 2023 05:11 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 13 Apr 2023 05:11 PM IST
सार

राजस्थान के खिलाफ मैच में चेन्नई को तीन रन से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन धोनी ने इस मैच में शानदार पारी खेली। इसके बाद उनका नौ साल पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
MS Dhoni nine year old tweet viral after CSK loss to RR Fans said we love you
धोनी ने तूफानी पारी खेली - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए थे। इसके जवाब में चेन्नई की टीम 172 रन बना पाई और मैच तीन रन से हार गई। इस मैच में चेन्नई को जीत के लिए आखिरी गेंद में पांच रन की जरूरत थी, लेकिन इस गेंद पर सिर्फ एक रन बना पाए और उनकी टीम हार गई। चेन्नई की इस हार के बाद धोनी का नौ साल पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


इस मैच के आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 21 रन चाहिए थे और धोनी के दो छक्कों के चलते तीन गेंदों में 14 रन बन गए थे, लेकिन संदीप शर्मा ने आखिरी तीन गेंदों में सिर्फ तीन रन ही दिए। उन्होंने धोनी और जडेजा को तीन गेंदों में सात रन नहीं बनाने दिए। 
विज्ञापन


इस मैच में धोनी ने शानदार बल्लेबाजी की और 17 गेंद में नाबाद 32 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन छक्के और एक चौका लगाया। उनकी इस पारी ने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। इस मैच के बाद धोनी का नौ साल पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने लिखा था कि कोई भी टीम जीते, लेकिन वह फैंस का मनोरंजन करने के लिए खेलते हैं। उनके इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए फैंस ने लिखा कि वह उनसे बेहद प्यार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




चेन्नई और राजस्थान के मैच के बाद धोनी का यह बयान सच साबित हुआ, क्योंकि उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने सभी क्रिकेट फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। 


इस मैच में 176 रनों का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम ने 113 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद धोनी (32) और जडेजा (25) ने 30 गेंदों में 59 रनों की नाबाद साझेदारी की, लेकिन उनकी टीम राजस्थान के 175-8 से तीन रन पीछे रह गई। इस तरह 41 साल के धोनी ने बतौर चेन्नई के कप्तान अपने 200वें मैच में टीम को जीत नहीं दिला पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed