IND Inning
157/5 (14.1 ov)
Target: 248
N. Tilak Varma 32(18)*
Nitish Kumar Reddy 6 (6)
IND need 91 runs in 35 remaining balls
{"_id":"5d916bd38ebc3e01665e4c25","slug":"ms-dhoni-meets-president-ram-nath-kovind-over-dinner-at-ranchi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रांची में राष्ट्रपति कोविंद से मिले धोनी, रात्रिभोज में भी सपरिवार हुए शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रांची में राष्ट्रपति कोविंद से मिले धोनी, रात्रिभोज में भी सपरिवार हुए शामिल
Mon, 30 Sep 2019 10:11 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 30 Sep 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
FILE PIC
- फोटो : पीटीआई
आईसीसी विश्व कप 2019 के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर चल रहे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। चंद दिन पहले उन्हें झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के स्टेडियम में बिलियर्ड्स खेलते हुए देखा गया था। अब रविवार को वह देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करने पहुंचे।
विज्ञापन
दरअसल, राष्ट्रपति कोविंद अपनी तीन दिवसीय झारखंड यात्रा पर है। उनके साथ राष्ट्र की प्रथम महिला सविता कोविंद भी मौजूद हैं, ने लेकिन भारी बारिश के कारण महामहिम का गुमला और देवघर का कार्यक्रम रद्द हो गया, जिसके बाद राजभवन में एक छोटे से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी रात्रिभोज में क्रिकेट स्टार महेंद्र सिंह धोनी का परिवार भी शामिल था। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति के लिए राजभवन में सादे भोजन की व्यवस्था करवाई।
विज्ञापन
धोनी और उनकी पत्नी साक्षी अपनी बिटिया जीवा के साथ राष्ट्रपति से मिले। इनके अलावा आईआईएम रांची के निदेशक एसके सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल और विनय सरावगी राष्ट्रपति से मिलने वालों में प्रमुख लोग रहे।
विज्ञापन