फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ms Dhoni meets Chiyan Vikram Ahead of IPL 2022 Mega Auction

MS Dhoni Photo: मेगा ऑक्शन से पहले चियान विक्रम से मिले धोनी, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

Wed, 02 Feb 2022 02:16 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 02 Feb 2022 02:16 PM IST
सार

महेंन्द्र सिंह धोनी और फिल्म स्टार चियान विक्रम की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों दिग्गज साथ में नजर आ रहे हैं। धोनी और चियान विक्रम चेन्नई में काफी लोकप्रिय हैं।

विज्ञापन
Ms Dhoni meets Chiyan Vikram Ahead of IPL 2022 Mega Auction
धोनी और चियान विक्रम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी और राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले अभिनेता चियान विक्रम की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से शेयर की जा रही है। यह तस्वीर उस समय की है, जब धोनी की मुलाकात चियान विक्रम से हुई थी। 'थाला' और विक्रम की यह फोटो फैंस को बहुत पसंद आ रही है और इसे तेजी से शेयर किया जा रहा है। ये दोनों ही हस्तियां दक्षिण भारत में काफी लोकप्रिय हैं। खासकर चेन्नई में दोनों के चाहने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है। 
विज्ञापन


चेन्नई सुपर किंग्स फैन्स क्लब के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर यह फोटो पोस्ट की गई थी। इस फोटो में अभिनेता चियान विक्रम और एमएस धोनी को एक साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने भी धोनी की यह फोटो शेयर की है, जिसमें वो चियान विक्रम के साथ दिख रहे हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के टीजर रीलीज में हुई मुलाकात
तमिल फिल्म सुपरस्टार विक्रम ने बॉलीवुड फिल्मों में भी अभिनय किया है। विक्रम हमेशा से धोनी के फैन रहे हैं। विक्रम की फिल्म 'महान' के टीजर रीलीज के समय धोनी के साथ उनकी मुलाकात हुई। धोनी वर्तमान में चेन्नई में हैं और आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के मेगा ऑक्शन की तैयारी कर रहे हैं। आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होना है। धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2022 सीज़न के लिए धोनी के अलावा रवींद्र जडेजा और ऋतुराज गायकवाड़ को रिटेन किया है। नीलामी में चेन्नई के पर्स में 48 करोड़ रुपये हैं।

2022 में अपना आखिरी आईपीएल खेल सकते हैं धोनी
एमएस धोनी के आईपीएल 2022 में अपना आखिरी सीज़न खेलने की उम्मीद है। धोनी ने आईपीएल 2021 जीतने के बाद कहा था कि उनका आखिरी आईपीएल चेन्नई में घरेलू फैंस के बीच ही होगा। इस समय उन्होंने यह नहीं बताया था कि उनका आखिरी आईपीएल कब होगा। हालांकि, धोनी की उम्र और पिछले आईपीएल में उनके प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 2022 में धोनी अपना आखिरी आईपीएल खेल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed