{"_id":"5b0fffb84f1c1b8c6e8b58c3","slug":"ms-dhoni-is-the-most-searched-cricketer-during-ipl-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2018 के लिए फेसबुक पर इतनी भारी संख्या में हुए पोस्ट, सबसे ज्यादा इस खिलाड़ी को किया गया सर्च","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2018 के लिए फेसबुक पर इतनी भारी संख्या में हुए पोस्ट, सबसे ज्यादा इस खिलाड़ी को किया गया सर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 31 May 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
CSK WIN IPL 2018 TROPHY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन का समापन हो चुका है। यह टूर्नामेंट काफी सफल रहा, जिसका सबूत फेसबुक पोस्ट से पता चला है। सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक ने जानकारी दी है कि आईपीएल 2018 के दौरान फैंस ने करीब 42.5 करोड़ पोस्ट टिप्पणी और प्रतिक्रियाएं दीं। फेसबुक पर यह आईपीएल के बारे में की गई सबसे बड़ी स्तर की चर्चा है।
विज्ञापन
याद हो कि आईपीएल के 11वें सीजन का समापन 27 मई को हुआ, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से मात देकर खिताबी जीत हासिल की। आईपीएल के दौरान फेसबुक पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिह धोनी के बारे में अन्य खिलाड़ियों के मुकाबले सबसे अधिक चर्चा की गई। फेसबुक ने ब्लॉग पोस्ट के जरिए यह बात कही।
विज्ञापन
इसके अलावा, फेसबुक पर मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद टीमों के बारे में भी अधिक चर्चा की गई। धोनी के अलावा, चेन्नई के खिलाड़ी सुरेश रैना, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली, किंग्स इलेवन पंजाब के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के बारे में भी प्रशंसकों ने चर्चा की। मुंबई के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान द्वारा बंगाली नववर्ष पर दी गई शुभकामना सबसे अधिक पसंद किए गए पोस्ट में दूसरे नंबर पर रहा।
विज्ञापन