फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni inaugurates his first global cricket academy in UAE

एमएस धोनी ने की दुबई में अपनी क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत

Sun, 12 Nov 2017 02:19 PM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा Updated Sun, 12 Nov 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni inaugurates his first global cricket academy in UAE
धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दुबई में अपनी पहली ग्लोबल क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत की है। गौरतलब है कि दुबई के पैसिफिक स्पोर्ट्स क्लब और आरका स्पोर्ट्स क्लब के साथ शुरू की गई एकेडमी पिछले कुछ महीने से अल कुओज के स्प्रिंगडेल्स स्कूल में चल रही है। इस क्रिकेट एकेडमी का नाम एमएस धोनी क्रिकेट एकेडमी रखा गया है।

विज्ञापन


दो बार के विश्व विजेता कप्तान एमएस धोनी के इस क्रिकेट एकेडमी में भारत से कोच आकर बच्चों को प्रशिक्षण देंगे। धोनी ने उत्साही प्रशिक्षुओं और उनके माता पिता की मौजूदगी में इसे लांच किया। बता दें कि एकेडमी में नियमित आधार पर मैचों का आयोजन किया जायेगा। कोचिंग स्टाफ की अगुवाई मुंबई के पूर्व गेंदबाज विशाल महाडिक करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ेंः- शास्त्री बोले- जो लोग जलते हैं, वो जल्द धोनी के इंटरनेशनल करियर को खत्म होते देखना चाहते हैं

पूर्व कप्तान धोनी ने इस मौके पर कहा, 'इसका हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं और इसे कामयाब बनाने में अपनी ओर से पूरा प्रयास करूंगा। क्रिकेट को योगदान देना मेरा सपना रहा है और यह उस दिशा में पहला कदम है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed