फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ms dhoni give interview after first t20 match

कप्तान धोनी बोले, बल्लेबाज नहीं पिच है असली विलेन

Wed, 10 Feb 2016 11:58 AM IST
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:58 AM IST
विज्ञापन
ms dhoni give interview after first t20 match

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में मिली शर्मनाक हार का ठीकरा पिच पर फोड़ा है। मैच के बाद धोनी ने कहा कि इस विकेट का मिजाज अलग था। यह भारतीय विकेट की जगह इंग्लिश विकेट की तरह थी जिसमें बाउंस था और विविधतापूर्ण गति थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम पिछले एक महीने से ऑस्ट्रेलिया में जिन विकेटों पर खेले ये पिच उससे बिल्कुल अलग थी। विकेट पर पूरी तरह रोलर भी नहीं चलाया गया था। भारतीय कप्तान धोनी ने हालांकि यह भी माना कि हमें कुछ बड़े शॉट नहीं खेलने चाहिए थे।
विज्ञापन


जब धोनी से यह पूछा गया कि ऑस्ट्रेलिया में एक महीने खेलने के बाद क्या भारतीय परिस्थितियों के हिसाब से ढलना मुश्किलों भरा है। इस पर धोनी ने कहा कि ये परिस्थिति भारतीय विकेट से ज्यादा इंग्लैंड की लग रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी ने टीम के बारे में भी कहा

ms dhoni give interview after first t20 match

पुणे में शर्मनाक हार के बाद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि 25-30 रन और होते तो मुकाबला दिलचस्प होता। उन्होंने कहा, ‘यह 160 रनों का विकेट नहीं था। इस पर 135-140 रन बन सकते थे। तेज गेंदबाजों के लिए यहां मदद थी। हमारे शॉटों का चयन भी बेहतर होना चाहिए था।’

वहीं, मैच के बाद जीत से लबरेज श्रीलंकाई टीम के कप्तान दिनेश चंडीमल ने कहा, "मैंने पिच पर कुछ घास देखी। तभी मैंने सोच लिया था कि टॉस जीतना महत्वपूर्ण होगा। जीत का श्रेय हमारे गेंदबाजों को है, उन्होंने वाकई अच्छा काम किया। यह युवा टीम है। हम हमेशा कहते हैं कि अपने पर भरोसा रखो। हमारे कई सीनियर खिलाड़ी नहीं हैं लेकिन युवा खिलाड़ियों ने मौके को भुनाया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed