फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni Flops Again before IPL draft

आईपीएल में 12.5 करोड़ में बिकने से पहले ही धोनी को लगा बड़ा झटका

Wed, 16 Dec 2015 09:11 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 16 Dec 2015 09:11 AM IST
विज्ञापन
MS Dhoni Flops Again before IPL draft

टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए आज (15 दिसंबर) का दिन बेहद खास था क्योंकि 8 साल के बाद वह आईपीएल में पहली बार किसी दूसरी टीम के लिए चुने जाने वाले थे लेकिन इससे पहले उन्हें बड़ा झटका लग गया।

विज्ञापन


आईपीएल-6 की स्पॉट फिक्सिंग के कारण चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से इस लीग में खेलने पर लगे 2 साल के प्रतिबंध के कारण 2 नई टीमों पुणे और राजकोट का चयन किया गया। इन दोनों टीमों ने आज 5-5 बड़े खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया।
विज्ञापन


आईपीएल के सबसे सफल कप्तान रहे चेन्नई के कप्तान धोनी को पुणे ने 12.5 करोड़ रुपए खर्च कर अपनी टीम में शामिल कर लिया, लेकिन इस प्रक्रिया के शुरू होने से पहले ही इस धाकड़ खिलाड़ी को जोर का झटका लगा। वहीं युवराज सिंह का बल्ला आज जमकर बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos

धोनी फिर बल्ले से नाकाम, करुण नायर की गेंद पर हुए बोल्ड

MS Dhoni Flops Again before IPL draft

आठ साल के लंबे अंतराल के बाद महेंद्र सिंह धोनी पहली बार झारखंड के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच खेल रहे हैं। इन दिनों विजय हजारे एकदिवसीय टूर्नामेंट खेला जा रहा है। हालांकि इस टूर्नामेंट में वह खेले 4 मैचों में अब तक नाकाम रहे हैं और आज के मैच में वह एक रन ही बनाकर आउट हो गए। लेकिन उनकी टीम यह मैच 47 रनों से जीत गई।

बंगलुरू के अलूर में कर्नाटक के खिलाफ खेले गए मुकाबले में झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 216 रन बनाए। उसकी ओर से इशांक जग्गी ने सर्वाधिक 50 रनों का योगदान दिया, जबकि कुमार देवब्रत ने नाबाद 47 और सौरव तिवारी ने 43 रनों की पारी खेली। जवाब में झारखंड के गेंदबाजों ने लाजवाब प्रदर्शन किया और कर्नाटक की पूरी टीम को 45 ओवर में 169 रनों पर समेट दिया। उसकी ओर से शहबाज नदीम और सोनू कुमार सिंह ने 3-3 विकेट झटके।

सीरीज में अब तक एक भी फिफ्टी जमाने से नाकाम रहे धोनी आज तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे लेकिन वह सिर्फ एक रन बनाकर करुण नायर की गेंद पर बोल्ड हो गए। जगदीश सुचित ने 35 रन देकर 4 विकेट लिए। इस जीत के साथ ग्रुप-बी में झारखंड 4 मैचों में 3 जीत के साथ अपने ग्रुप में शीर्ष पर बना हुआ है।

पंजाब की जोरदार जीत में युवराज ने खेली धमाकेदार पारी

MS Dhoni Flops Again before IPL draft

हैदराबाद में विजय हजारे ट्रॉफी के एक मुकाबले में पंजाब ने युवराज सिंह (नाबाद 78) की धमाकेदार पारी की बदौलत राजस्थान को 5.1 ओवर रहते ही 6 विकेट से हरा दिया है। (फाइल फोटो)

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 7 विकेट पर 270 रन बनाए थे। उसकी ओर से ओपनर एमएन सिंह ने शानदार शतक लगाते हुए 129 गेंदों में 118 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए। गेंदबाजी में पंजाब के गेंदबाज और कप्तान हरभजन सिंह नाकाम रहे और 10 ओवर में 53 रन देकर एक भी विकेट नहीं ले सके।

जवाब में पंजाब को बढ़िया शुरुआत मिली। युवराज सिंह ने जोरदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में फिफ्टी ठोंकी। उन्होंने अपनी शानदार पारी में 59 गेंदों में नाबाद 78 रन बनाए और 10 चौके के अलावा 2 छक्के भी जड़े। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का इस टूर्नामेंट में दूसरी फिफ्टी है। युवराज के अलावा ओपनर जीवनजोत सिंह (66) और मंदीप सिंह (60) ने भी अर्धशतकीय पारियां खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed