फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ms dhoni does training alone at nca

मैदान में अकेले दहाड़े एमएस धोनी, प्रेक्टिस सेशन में दिखा सचिन तेंदुलकर सा अंदाज

Tue, 19 Jun 2018 08:31 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 19 Jun 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
ms dhoni does training alone at nca
MS Dhoni

अपनी फील्ड में जिसे सर्वश्रेष्ठ रहना है वह अकेले तैयारी करता है और महेंद्र सिंह धोनी इस मामले में कोई अपवाद नहीं। धोनी ने इंग्लैंड दौरे से पहले पब्लिक से दूर रहते हुए बेंगलुरु की राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में अकेले अभ्यास किया। ऐसा देखा गया है कि लीजेंड्स अपना करियर बढ़ाने के लिए तैयारी का ब्लू-प्रिंट तैयार करते हैं और उसी के हिसाब से काम करते हैं।

विज्ञापन


सचिन तेंदुलकर अपने करियर के अंतिम पड़ाव में मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में अकेले अभ्यास किया करते थे और अब धोनी का एनसीए में अभ्यास करना इससे मिलता-जुलता लगा। धोनी ने 100 से अधिक गेंदों पर अभ्यास किया, जिसमें से करीब 70 प्रतिशत थ्रो डाउन रहे। 15 जून को अन्य सीमित ओवर विशेषज्ञ खिलाड़ियों के साथ यो-यो टेस्ट देने वाले धोनी ने मैदान पर बल्लेबाजी का कड़ा अभ्यास किया।
विज्ञापन


नेट्स पर धोनी को थ्रो डाउन विशेषज्ञ रघु और शार्दुल ठाकुर ने अभ्यास कराया। रघु ने 18 यार्ड की दूरी से थ्रो डाउन किए। इस दौरान धोनी को देखने वाले अधिक लोग मैदान में मौजूद नहीं थे। दो घंटे के इंटेन्स वर्कआउट के बाद माही ने छोटा ब्रेक लिया और वह फिर अभ्यास में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार धोनी को सिद्धार्थ कौल का भी साथ मिला। धोनी ने इस दौरान प्वाइंट के ऊपर से कई अच्छे शॉट्स जमाए। कुछ देर में देखने को मिला कि धोनी ने शार्दुल ठाकुर से काल्पनिक फील्डिंग जमाने को कहा और उसके हिसाब से शॉट खेले। थोड़ी-थोड़ी देर में धोनी ने तेज गेंदबाज को सलाह दी, जो युवा ने सुनी और अपनाया।


एक बार जब सेशन समाप्त हो गया तो धोनी को कुछ लोग दिखे, जिन्होंने उनकी बल्लेबाजी को देखा। धोनी ने मुस्कुराते हुए एक को कहा कि 'भनक लग गया'। फिर धोनी वहां से एनसीए ड्रेसिंग रूम में चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed