{"_id":"dce3738a-3235-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ms-dhoni-credits-spinners-for-victory-in-1st-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पिन गेंदबाजों की मेहनत रंग लाईः धोनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पिन गेंदबाजों की मेहनत रंग लाईः धोनी
अहमदाबाद/एजेंसी
Updated Mon, 19 Nov 2012 04:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली जीत से उत्साहित भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस जीत का श्रेय स्पिनरों को दिया है। धोनी ने कहा कि यह टीम के स्पिनरों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। मैच के बाद धोनी ने गेंदबाजों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अधिक रन नहीं लुटाना भी काफी महत्वपूर्ण था और गेंदबाजों ने इन बातों का ध्यान रखकर अपना काम किया।
विज्ञापन
धोनी ने पहली पारी में पांच विकेट और दूसरी पारी में चार विकेट चटकाने वाले गेंदबाज प्रज्ञान ओझा की भी जमकर तारीफ की। कप्तान ने कहा कि ओझा की गेंदबाजी शानदार थी। ओझा ने अधिक रन न लुटाते हुए अधिक से अधिक विकेट अपने नाम करके साबित कर दिया कि उनपर काफी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
मेहमान टीम इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की जीत को आसान बनाने में गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई। पहले टेस्ट में जहां ओझा ने कुल नौ विकेट चटकाए वहीं, रविचंद्रन अश्विन ने कुल चार, तेज गेंदबाज उमेश यादव ने चार और जहीर खान ने कुल तीन विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन