ICC के नए नियम से बढ़ सकती हैं धोनी की मुश्किलें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के नए नियमों के मुताबिक टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की मुश्किलें बढ़ सकती है। बता दें कि आईसीसी द्वारा 28 सितंबर को क्रिकेट के नए नियमों को लागू किया गया है, जिनमें से एक नियम फेक फिल्डिंग का भी है।
फेक फिल्डिंग वो होती है जब फिल्डर बिना बॉल पकड़े हुए बॉल थ्रो करने का एक्टिंग करने लगता है। उसको फेक फिल्डिंग कानून के तहत रखा गया है। सजा के तौर पर इस कानून के तहत फील्डिंग कर रही टीम पर पांच पेनल्टी रन लगाए जाने का प्रावधान है। और ऐसा कई बार एमएस धोनी को करते देखा गया है।
पढ़ेंः- INDvAUS: रांची में विराट की सेना करेगी कंगारुओं का शिकार, आंकड़े हैं गवाह
हालांकि इस मामले में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने फेक फील्डिंग के नए नियम पर आपत्ति जताई है। उनका मानना है कि यह नियम एमएस धोनी के लिए मुसीबत खड़ा कर सकता है।
उन्होंने कहा कि जैसे ही धोनी बॉल पकड़कर उसे स्टम्प्स पर थ्रो करने का दिखावा करते हैं। ये सराहनीय है, ना कि इस पर पेनल्टी लगनी चाहिए। मांजरेकर ने आईसीसी से भी इस नियम पर एकबार फिर से विचार करने को कहा है। बहरहाल, देखना यह होगा कि क्या आईसीसी इस बात पर विचार कर रही है या नहीं।
Five penalty runs for ‘fake fielding’ is the most ridiculous law that’s been brought in, in recent times. Urge ICC to reconsider it.
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) October 4, 2017