{"_id":"61602fb18ebc3e61eb2481dc","slug":"ms-dhoni-changed-the-plan-of-deepak-chahar-to-propose-his-girlfriend-on-playoffs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दीपक के इजहार की कहानी: मैच के बाद गर्लफ्रैंड को प्रपोज नहीं करना चाहते थे चाहर, धोनी ने चली चाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दीपक के इजहार की कहानी: मैच के बाद गर्लफ्रैंड को प्रपोज नहीं करना चाहते थे चाहर, धोनी ने चली चाल
Fri, 08 Oct 2021 05:16 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 08 Oct 2021 05:16 PM IST
सार
धोनी के कहने पर चाहर ने पंजाब के खिलाफ मैच के बाद अपनी गर्लफ्रैंड को प्रपोज किया था। वो प्लेऑफ के दौरान ऐसा करना चाहते थे, लेकिन धोनी के कहने पर उन्हें अपना प्लान बदलना पड़ा।
विज्ञापन
पंजाब के खिलाफ मैच के बाद अपनी गर्लफ्रैंड जया को प्रपोज करते दीपक चाहर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेन्नई सुपरकिंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने पंजाब के खिलाफ मैच में अपनी गर्लफ्रैंड को प्रपोज किया। इसके साथ ही उनके प्यार के इजाहर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सभी ने उनको बधाई दी और चाहर के पिता ने बताया कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि इस दौरान दीपक के पिता ने यह भी बताया कि चाहर पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान अपनी गर्लफ्रैंड को प्रपोज करना चाहते थे, लेकिन धोनी के कहने पर उन्होंने प्लान बदल दिया।
दीपक चाहर चाहते थे कि वो प्लेऑफ में किसी मैच के दौरान अपनी गर्लफ्रैंड को शादी के लिए प्रपोज करें। उन्होंने टीम के कप्तान धोनी को इस बात की जानकारी भी दी थी। इसके बाद धोनी ने कहा कि वो प्लेऑफ की बजाय आखिरी लीग मैच के बाद ऐसा करें। दैनिक जागरण की खबर के अनुसार दीपक के पिता ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि धोनी के कहने पर दीपक ने अपना प्लान बदला और पंजाब के खिलाफ मैच के बाद जया को प्रपोज किया। संभव है कि धोनी चाहते हों कि प्लेऑफ के दौरान दीपक का ध्यान नहीं भटके। इसलिए उन्होंने ऐसा किया हो।
विज्ञापन
दीपक चाहर चाहते थे कि वो प्लेऑफ में किसी मैच के दौरान अपनी गर्लफ्रैंड को शादी के लिए प्रपोज करें। उन्होंने टीम के कप्तान धोनी को इस बात की जानकारी भी दी थी। इसके बाद धोनी ने कहा कि वो प्लेऑफ की बजाय आखिरी लीग मैच के बाद ऐसा करें। दैनिक जागरण की खबर के अनुसार दीपक के पिता ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि धोनी के कहने पर दीपक ने अपना प्लान बदला और पंजाब के खिलाफ मैच के बाद जया को प्रपोज किया। संभव है कि धोनी चाहते हों कि प्लेऑफ के दौरान दीपक का ध्यान नहीं भटके। इसलिए उन्होंने ऐसा किया हो।
विज्ञापन
टी-20 वर्ल्डकप के बाद तय होगी शादी की तारीख
दीपक के पिता ने यह भी बताया कि दीपक ने जया को प्रपोज करने से पहले परिवार के सभी लोगों को इस बारे में बताया था। वो फिलहाल आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेल रहे हैं। इसके बाद वो टी-20 वर्ल्डकप में भी भारतीय टीम के साथ रहेंगे। उनका नाम रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल है। यह टूर्नामेंट खत्म होने के बाद चाहर भारत लौटेंगे और इसके बाद शादी की तारीखें तय होंगी।
View this post on Instagram
कौन हैं दीपक की गर्लफ्रैंड जया
दीपक चाहर की गर्लफ्रैंड जया भारद्वाज सिद्धार्थ भारद्वाज की बहन हैं। सिद्धार्थ बिग बॉस में नजर आए थे और एमटीवी के शो स्प्लिट्सविला के जरिए भी उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। जया एक कॉर्पोरेट फर्म में काम करती हैं, उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रैजुएशन की डिग्री पूरी की है। उन्हें अक्सर चेन्नई के मैच के दौरान स्टेडियम में देखा जाता है।
दीपक चाहर प्लेऑफ के दौरान अपनी गर्लफ्रैंड को प्रपोज करना चाहते थे, लेकिन धोनी के कहने पर उन्हें अपना प्लान बदलना पड़ा।