क्रिकेट से दूर धोनी रांची में कर रहे अपने दोस्तों के साथ मस्ती, फार्म हाउस में की बर्थडे पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट से दूर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस वक्त अपने होम टाउन रांची में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। साथ ही साथ 'माही' रांची में अपने पुराने दोस्तों के साथ खूब मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, धोनी की एक तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने दोस्त का बर्थडे मनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में धोनी के साथ उनके बचपन के दोस्त दिख रहे हैं और धोनी केक लगाते नजर आ रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी ने रांची स्थित अपने फार्म हाउस पर खास दोस्तों को बर्थडे पार्टी दी। बता दें कि वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद धोनी क्रिकेट से दूर हैं। हार के बाद उन्होंने ब्रेक के लिए बीसीसीआई से दो महीने का वक्त मांगा था।
इसके बाद से उनके संन्यास की खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई, लेकिन धोनी ने इस मसले पर चुप्पी साधे रखी। उनके तरफ से संन्यास को लेकर कोई बयान नहीं आया।