फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni celebrates birthday with sakshi and friends in england Rishabh pant also joined

MS Dhoni Birthday: धोनी ने इंग्लैंड में दोस्तों के साथ मनाया जन्मदिन, टीम इंडिया का सिर्फ एक खिलाड़ी हुआ शामिल

Thu, 07 Jul 2022 03:49 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 07 Jul 2022 03:49 PM IST
सार

धोनी ने अपना 41वां जन्मदिन लंदन में मनाया है। उनकी पत्नी साक्षी ने उनके केक काटने का वीडियो शेयर किया है और सभी दोस्तों के साथ फोटो भी शेयर की है, जिसमें ऋषभ पंत भी दिखाई दे रहे हैं। 
 

विज्ञापन
MS Dhoni celebrates birthday with sakshi and friends in england Rishabh pant also joined
महेंद्र सिंह धोनी अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाते हुए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार (7 जुलाई) को 41 साल के हो गए। धोनी इस समय लंदन में अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ आईपीएल 2022 के बाद छुट्टी मना रहे हैं। बुधवार की रात साक्षी धोनी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें धोनी अपने 41 वें जन्मदिन को भव्य अंदाज में मना रहे हैं। इस वीडियो में धोनी को केक काटते देखा जा सकता है। 
विज्ञापन


धोनी की बर्थडे पार्टी में उनके कई दोस्त पहुंचे थे, जिसमें टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत भी शामिल थे। साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धोनी के केक काटने का वीडियो शेयर किया है और स्टोरी में भी कई वीडियो लगाए हैं। दो वीडियो में साक्षी ने दिखाया है कि वो लंदन गलियों में घूम रही हैं। वहीं, तीसरी फोटो में उन्होंने दिखाया है कि इस बार धोनी के जन्मदिन में कौन लोग शामिल हुए थे। इसी फोटो में ऋषभ पंत को भी देखा जा सकता है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)



बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह ने भी धोनी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा "माही आपको बहुत सारा प्यार, आपको जन्मदिन मुबारक हो।"



विंबलडन मैच देखने पहुंचे थे धोनी
महेंद्र सिंह धोनी को कुछ दिन पहले ही विंबलडन के एक मैच के दौरान देखा गया था। विंबलडन ने उनकी एक फोटो शेयर की थी और लिखा था कि एक भारतीय दिग्गज विंबलडन मैच देखने पहुंचे हैं। पहले यह तस्वीर धोनी की आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने शेयर की थी, जिसे बाद में विंबलडन ने शेयर किया था। इस तस्वीर में धोनी के साथ उनके कई दोस्त दिखाई दे रहे थे। धोनी के अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनाल गावस्कर भी विंबलडन मैच देखने पहुंचे थे। 

सिर्फ आईपीएल खेल रहे हैं धोनी
41 साल के धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद से वो सिर्फ आईपीएल खेल रहे हैं। 2021 में उन्होंने अपनी टीम चेन्नई को चौथी बार आईपीएल का चैंपियन बनाया था। हालांकि, 2022 में चेन्नई का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और यह टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी। चेन्नई इस सीजन प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली दूसरी टीम बनी थी। अब धोनी 2023 में चेन्नई के लिए आखिरी आईपीएल खेल सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed