{"_id":"5cb81fb7bdec22140966f85f","slug":"ms-dhoni-can-come-back-soon-says-suresh-raina","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2019: चेन्नई के लिए खुशखबरी, कप्तान धोनी जल्द कर सकते हैं कमबैक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2019: चेन्नई के लिए खुशखबरी, कप्तान धोनी जल्द कर सकते हैं कमबैक
Thu, 18 Apr 2019 12:26 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
एमएस धोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यवाहक कप्तान सुरेश रैना ने कहा कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अगला मैच खेल सकते हैं जो पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ छह विकेट से मिली हार में टीम का हिस्सा नहीं थे। धोनी कमर के दर्द की वजह से पिछली मैच नहीं खेले और रैना ने कप्तानी की थी।
विज्ञापन
मैच के बाद रैना ने कहा, 'उनकी कमर में जकड़न है। अब बेहतर महसूस कर रहे हैं और अगला मैच खेल सकते हैं।' उन्होंने कहा कि यह हार टीम के लिये खतरे की घंटी थी। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह अच्छी खतरे की घंटी थी।'
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम पांच विकेट पर 132 रन ही बना सकी जिसे सनराइजर्स ने 19 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। रैना ने कहा, 'हमने अच्छा स्कोर नहीं बनाया और विकेट गंवाते रहे। हमने बीच में कई विकेट गंवा दिये जिससे मैच हाथ से निकल गया। हमें बड़ी साझेदारियां बनानी चाहिये थी। हम 30 रन पीछे रह गए।'
विज्ञापन
मैन आफ द मैच डेविड वार्नर ने दर्शकों को धन्यवाद देते हुए कहा, 'यहां दर्शक भारी तादाद में हमारा समर्थन कर रहे थे। यह अद्भुत था। मैं अपने परिवार और दुनिया भर में अपने प्रशंसकों को धन्यवाद देता हूं।'