{"_id":"d344691185c6250b5b9d9fa25e10e2d5","slug":"ms-dhoni-becomes-father-of-baby-girl-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब धोनी की चमकेगी किस्मत, बने एक बेटी के पापा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अब धोनी की चमकेगी किस्मत, बने एक बेटी के पापा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 07 Feb 2015 09:44 AM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को एक नन्ही परी के पिता बन गए। धोनी की पत्नी साक्षी ने गुड़गांव के सेक्टर-44 स्थित फोर्टिस अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। धोनी इस वक्त क्रिकेट वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे साक्षी को अस्पताल लाया गया। करीब चार बजे प्रसव पीड़ा के बाद डॉक्टरों की टीम ने सिजेरियन डिलीवरी कराई। बच्ची का वजन करीब ढाई किलो है।
विज्ञापन
डिलीवरी के बाद मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। डिलीवरी के वक्त धोनी और साक्षी दोनों की मां अस्पताल में मौजूद थीं।
कप्तान धोनी के पास भेजी गई बेटी की तस्वीर
परिवार के एक सदस्य ने फोटो खींचकर महेंद्र सिंह धोनी को भी भेजी है। धोनी के सोमवार को एक दिन के लिए आने की संभावना जताई जा रही है।
अगस्त में साक्षी धोनी ने अपनी एक मुस्कुराती हुई तस्वीर के साथ ‘All smiles!!!’ ट्वीट किया था। तभी से लोग कयास लगा रहे थे कि धोनी पिता बनने वाले हैं।
अगस्त में साक्षी धोनी ने अपनी एक मुस्कुराती हुई तस्वीर के साथ ‘All smiles!!!’ ट्वीट किया था। तभी से लोग कयास लगा रहे थे कि धोनी पिता बनने वाले हैं।