फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS dhoni Becomes Father of Baby Girl

अब धोनी की चमकेगी किस्मत, बने एक बेटी के पापा

Sat, 07 Feb 2015 09:44 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 07 Feb 2015 09:44 AM IST
विज्ञापन
MS dhoni Becomes Father of Baby Girl

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को एक नन्ही परी के पिता बन गए। धोनी की पत्नी साक्षी ने गुड़गांव के सेक्टर-44 स्थित फोर्टिस अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। धोनी इस वक्त क्रिकेट वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे साक्षी को अस्पताल लाया गया। करीब चार बजे प्रसव पीड़ा के बाद डॉक्टरों की टीम ने सिजेरियन डिलीवरी कराई। बच्ची का वजन करीब ढाई किलो है।
विज्ञापन


डिलीवरी के बाद मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। डिलीवरी के वक्त धोनी और साक्षी दोनों की मां अस्पताल में मौजूद थीं।

कप्तान धोनी के पास भेजी गई बेटी की तस्वीर

MS dhoni Becomes Father of Baby Girl
परिवार के एक सदस्य ने फोटो खींचकर महेंद्र सिंह धोनी को भी भेजी है। धोनी के सोमवार को एक दिन के लिए आने की संभावना जताई जा रही है।

अगस्त में साक्षी धोनी ने अपनी एक मुस्कुराती हुई तस्वीर के साथ ‘All smiles!!!’ ट्वीट किया था। तभी से लोग कयास लगा रहे थे कि धोनी पिता बनने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed