धोनी ने 'विरुष्का' का रिसेप्शन बीच में ही छोड़ा, 75 किमी दूर एक अजीज की पार्टी में गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापनA post shared by MS DHONI FAN CLUB (@ms_dhoni_fan_club007) on
धोनी इस पार्टी के बाद बॉलीवुड के 'दबंग खान' सलमान खान की बर्थ डे पार्टी में शामिल हुए। धोनी के साथ टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केदार जाधव भी सलमान की पार्टी में शामिल हुए। धोनी करीब 9 बजे विरुष्का की रिसेप्शन में आए और थोड़ी देर के बाद अपने परिवार सहित लोअर परेल स्थित होटल सेंट रेजिस से 75 किलोमीटर दूर पनवेल गए। धोनी के साथ केदार जाधव और बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी सलमान के घर पहुंचीं।
सलमान की पार्टी में पहुंचने के बाद धोनी ने जमकर मस्ती की। धोनी और सलमान की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस बीच धोनी ने सलमान के घर जाने से पहले अपने कपड़े भी बदले। धोनी जब विरुष्का की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे थे तो काला शूट पहना हुआ था, लेकिन सलमान के साथ वो पार्टी में ब्लैक जींस और काली जैकेट में नजर आए।
ये देखिए वीडियो-
A post shared by MS DHONI FAN CLUB (@ms_dhoni_fan_club007) on