आठ साल बाद CSK छोड़कर कहां जाएंगे कप्तान धोनी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया और चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल की नई बोली में सबसे बड़ा नाम है, हालांकि उनके अलावा भी कई और बड़े क्रिकेटर हैं जो इस बोली में नई टीमों के साथ जुडेंगे। इनमें सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे, कीवी कप्तान ब्रैंडन मैककुलम और आर अश्विन समेत कई दिग्गज हैं।
धोनी आईपीएल के पहले संस्करण 2008 से ही चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रहे हैं। आईपीएल की पहली बोली में धोनी 7.5 करोड़ रुपए में खरीदे गए थे। उस वक्त वह सबसे महंगे बिकने वाले क्रिकेटर थे। आईपीएल के सभी आठ संस्करणों में एक ही टीम में बतौर कप्तान रहने की उनकी उपलब्धि अन्य क्रिकेटरों पर भारी है।
अब जैसे कि आईपीएल 2013 की स्पॉट फिक्सिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित लोढ़ा कमेटी के फैसले के बाद उनकी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स दो साल के लिए आईपीएल टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। चेन्नई के अलावा राजस्थान रॉयल्स भी टूर्नामेंट से इतनी ही अवधि के लिए बाहर है।
40 करोड़ से शुरू होगी नई बोली
आठ दिसंबर को इस बात से भी पर्दा उठ जाएगा कि आईपीएल में दो खाली टीमों का स्थान कौन लेगा? हालांकि टीम की बोली लगाने वाले शहरों में जयपुर और कोच्चि को हटा दिया गया है। बोली के लिए 9 स्थान चुने गए हैं। फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल में नामांकन तिथि 15 नवंबर से 4 दिसंबर तक रखी गई है। बोली का आधार मूल्य 40 करोड़ रुपए होगा।
आईपीएल की बोली में सिर्फ चेन्नई और राजस्थान ही नहीं सभी टीमों के खिलाड़ी शामिल होंगे। आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला कह चुके हैं कि 8 दिसंबर को होने वाली बोली साल 2017 तक यानि दो साल तक प्रभावी रहेंगी।
ये हैं सीएसके और आरआर के बड़े और छोटे नाम
आईपीएल की दो नई टीमों में चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेटर शामिल होंगे।
चेन्नई सुपरकिंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), आशीष नेहरा, ब्रैंडन मैककुलम, ड्वेन ब्रावो, ड्वेन स्मिथ, फैफ डु प्लेसिस, ईश्वर पांडे, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, सुरेश रैना, कायली एबॉट, मोहित शर्मा, इरफान पठान, प्रत्युश सिंह, एंड्रयू टाइ, एकलव्य द्विवेदी, अंकुश बेंस, राहुल शर्मा, रोनित मोरे, सैमुअल ब्रेडी, पवन नेगी, मिथुन मनहास और मेट हेरी।
राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्य रहाणे, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), शेन वॉटसन, स्टुअर्ट बिन्नी, जेम्स फॉकनर, संजू सैमसन, रजत भाटिया, टिम साउदी, धवल कुलकर्णी, अभिषेक नायर, केन रिचर्ड्सन, बेन कटिंग, करूण नायर, दीपक हुडा, दिशांत यागनिक, विक्रमजीत मलिक, अंकित शर्मा, राहुल त्वाटिआ, प्रवीन तांबे, क्रिस मोरिस, दिनेश सालुखे, जुआन थिरॉन, प्रदीप साहु, बरिंदर सरन और सागर त्रिवेदी।