फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni and Deepak Chahar hilarious Video after CSK win in IPL 2023 Final

MS Dhoni: दीपक चाहर को ऑटोग्राफ नहीं देना चाहते थे धोनी, राजीव शुक्ला के कहने पर माने; देखें मजेदार वीडियो

Wed, 31 May 2023 09:56 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 31 May 2023 09:56 AM IST
सार

चेन्नई की जीत के बाद दीपक चाहर जश्न में डुबे हुए थे और सभी खिलाड़ियों से ऑटोग्राफ ले रहे थे। वह जब धोनी के पास ऑटोग्राफ के लिए पहुंचे तो धोनी ने उनकी जर्सी में साइन करने से मना कर दिया।

विज्ञापन
MS Dhoni and Deepak Chahar hilarious Video after CSK win in IPL 2023 Final
महेंद्र सिंह धोनी और दीपक चाहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महेंद्र सिंह धोनी और दीपक चाहर का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो आईपीएल 2023 फाइनल के बाद का है। चेन्नई की जीत के बाद दीपक चाहर जश्न में डुबे हुए थे और सभी खिलाड़ियों से ऑटोग्राफ ले रहे थे। वह जब धोनी के पास ऑटोग्राफ के लिए पहुंचे तो धोनी ने उनकी जर्सी में साइन करने से मना कर दिया। इसके बाद राजीव शुक्ला भी चर्चा में शामिल हुए और धोनी को समझाया। राजीव शुक्ला के कहने के बाद धोनी माने और चाहर की जर्सी में साइन किया। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में चाहर को ऑटोग्राफ के लिए धोनी के पास जाते हुए देखा जा सकता है, लेकिन इस दिग्गज ने उनका मजाक उड़ाया और मजाक में उनकी शर्ट पर साइन करने से मना कर दिया। वीडियो में धोनी को चाहर के कैच छूटने का इशारा करते देखा जा सकता है। चाहर धोनी से उनका ऑटोग्राफ मांगते रहे और कुछ पलों के बाद धोनी ने मुस्कुराते हुए उन्हें गले लगा लिया। इसके बाद उनकी जर्सी पर साइन किया। चाहर ने इस मैच में शुभमन गिल का आसान कैच छोड़ दिया था। कैच छूटने के बाद गिल ने 36 रन बनाए और गुजरात को अच्छी शुरुआत दिलाई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हरा दिया। मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई की टीम ने अपना पांचवां आईपीएल खिताब जीता। इसके साथ ही चेन्नई ने सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली। मैच आखिरी गेंद तक गया और अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए रवींद्र जडेजा को खास पारी खेलनी पड़ी। 

बी साई सुदर्शन ने 47 गेंदों में 96 रनों की पारी खेली, जिससे गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करने हुए चार विकेट पर 214 रन बनाए। बारिश की वजह से खेल बाधित होने के बाद चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। रवींद्र जडेजा ने अंतिम दो गेंदों में मोहित शर्मा की गेंद पर एक छक्का और एक चौका लगाकर सीएसके को जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed