फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni and Chennai Super Kings Return Home To A Grand Welcome

IPL चैंपियन CSK का अपने घर चेन्नई में हुआ 'स्वैग से स्वागत', देखिए धोनी की धांसू एंट्री का वीडियो

Tue, 29 May 2018 08:38 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 29 May 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
MS Dhoni and Chennai Super Kings Return Home To A Grand Welcome
एमएस धोनी

चेन्नई शहर सोमवार को जोशीले मूड में नजर आया और उस पर जश्न का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है क्योंकि उसने अपनी टीम आईपीएल 2018 की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स का स्वागत किया। आईपीएल का 11वां सीजन न सिर्फ चेन्नई के खिलाड़ियों के लिए विशेष रहा बल्कि फ्रैंचाइजी के फैंस के लिए भी खास रहा क्योंकि दो साल के बैन के बाद वापसी करने वाली 'येलो आर्मी' ने तीसरी बार खिताब पर कब्जा किया।  

विज्ञापन


आईपीएल के इतिहास में सिर्फ दो ही टीमें ऐसी हैं, जिन्होंने तीन-तीन बार खिताब जीता। 'धोनी की सेना' के अलावा मुंबई इंडियंस भी यह कारनामा कर चुकी है। बहरहाल, चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को चंद घंटों में 21 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। करीब 5 हजार लोग इसे लाइक कर चुके हैं और एक हजार से अधिक लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।
विज्ञापन

 




वीडियो में दिख रहा है कि चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ी मुंबई से चेन्नई लौटे और बस से उतरकर अपने होटल में जा रहे हैं। होटल में भारी संख्या में फैंस मौजूद रहे, जिन्होंने विजेता टीम की हौसलाअफजाई की। 'थाला' के नाम से लोकप्रिय चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी जैसे ही आए, तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और पूरा माहौल जोश से भर गया। धोनी को कड़ी सुरक्षा में होटल के अंदर ले जाया गया।

हर हाल में चेन्नई के फैंस के साथ जश्न मनाना चाहते थे एमएस धोनी

MS Dhoni and Chennai Super Kings Return Home To A Grand Welcome
csk

वैसे, चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर खिलाड़ियों की फोटोज भी शेयर किए हैं। 
 





चेन्नई सुपरकिंग्स ने शेन वॉटसन (117*) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत आईपीएल 2018 का खिताब अपने नाम कर लिया है। सीएसके ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। 


बता दें कि अपने घरेलू मैदान चेन्नई में सीएसके मात्र एक मैच खेल सकी, जिसका मलाल खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस को भी है। इसे ध्यान में रखते हुए धोनी ने कहा कि अब हम चेन्नई जाएंगे जहां फैंस और करीबियों से मुलाकात होगी और शाम में जीत का जश्न होगा। 

आईपीएल के 11वें सीजन के फाइनल के बाद इनामों की बारिश हुई। पीली जर्सी वाली इस टीम को 20 करोड़ की इनामी राशि हासिल हुई। फाइनल में हारी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 12।5 करोड़ रुपये इनाम का हकदार बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed