फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni advised me to avoid social media and she started me to sms daily says Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर का खुलासा, एक लड़की रोज करती थी मैसेज, धोनी ने बोला था सोशल मीडिया से दूर रहना

Mon, 30 Jul 2018 03:48 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 30 Jul 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni advised me to avoid social media and she started me to sms daily says Shreyas Iyer
Shreyas Iyer

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर किसी पहचान के मोहताज नहीं। आईपीएल 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स की कमान संभालने वाले इस खिलाड़ी को हाल ही में दक्षिण अफ्रीका 'ए' के खिलाफ भारतीय 'ए' टीम की कमान दी गई है।

विज्ञापन

 

बीते दिनों मुंबई के इस आक्रामक युवा बल्लेबाज ने 'ओपन हाउस विद रेनिल' नाम के शो में अपने छोटे से करियर से जुड़े कई खुलासे किए। अय्यर ने बताया कि कैसे महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें एकाग्र रहने के लिए उन्हें मीडिया से दूर रहने की सलाह दी थी।

विज्ञापन


अय्यर ने एक रोचक किस्सा भी साझा किया, जहां उनका आईपीएल में चयन होते ही एक पुरानी दोस्त उन्हें अचानक मैसेज भेजना शुरू कर देती है। शो में अय्यर ने बताया कि कैसे जब उन्होंने भारतीय टीम में कदम रखा तब धोनी ने सलाह दी कि अखबरों से दूर रहना और साथ ही जितना हो सके सोशल मीडिया से दूरी भी बनाए रखना।

विज्ञापन
विज्ञापन


श्रेयस ने लड़की से जुड़े किस्से को बताते हुए कहा कि, 'किस तरह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में जगह बनाने के बाद उनकी एक महिला मित्र का व्यवहार बदल गया था। दरअसल, 'जैसे ही आईपीएल नीलामी की खबर बाहर आई, उस लड़की ने मुझे मैसेज भेजना चालू कर दिया, जब मैंने पूछा कि वह लगातार मुझसे बात करने की कोशिश क्यों कर रही हैं तो जवाब मिला कि वह मेरे लिए खुश हैं।' उन्होंने कहा, 'तब मुझे पता चला कि वह मेरे नहीं बल्कि पैसे के पीछे हैं।'


बता दें कि 23 साल के श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए 6-6 वनडे और टी-20 मैच खेले हैं. वनडे में श्रेयस के नाम पर 210 और टी-20 में 83 रन हैं. अय्यर मुंबई टीम के लिए रणजी खेलते हैं. साल 2015 में अय्यर को आईपीएल की बोली के दौरान दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने 2.6 करोड़ रुपए में खरीदा था.

अय्यर ने अब तक 46 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। घरेलू क्रिकेट में अय्यर का प्रदर्शन शानदार रहा हैं। इन मैचों में 54 के औसत से 75 शतकों समेत 3989 रन बनाए हैं। श्रेयस ने अब तक 75 टी-20 मैच खेले हैं और उन्होंने इन मैचों में 128 के दमदार स्ट्राइक-रेट के साथ 14 अर्धशतकों समेत 1868 रन बनाए हैं।

 

चतुष्कोणीय सीरीज में दक्षिण अफ्रीका 'ए' और ऑस्ट्रेलिया 'ए' के खिलाफ भारत 'ए' और भारत बी टीमें :  
 
भारत 'ए' : श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ , आर समर्थ, सूर्यकुमार यादव, हनुमा विहारी, नीतीश राणा , सिद्धेश लाड, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मयंक मारकंडे, के. गौतम , क्रुणाल पांडया, दीपक चाहर,मोहम्मद सिराज, शिवम मावी, खलील अहमद।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed