फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MPL replaces Nike as new apparel sponsor of Indian cricket team for 2023

टीम इंडिया को मिला नया किट स्पॉन्सर, NIKE की जगह आई MPL प्रतिमैच 65 लाख देगी

Mon, 02 Nov 2020 03:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 02 Nov 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
MPL replaces Nike as new apparel sponsor of Indian cricket team for 2023
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर

फंतासी गेम से जुड़े मोबाइल प्रीमियर लीग (एमपीएल) सहायक कंपनी 'एमपीएल स्पोर्ट्स एपेरल एंड एक्सेसरीज' को अगले तीन साल के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का पोशाक प्रायोजक चुना गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की शीर्ष परिषद के एक सदस्य ने सोमवार को इसकी पुष्टि की कि बीसीसीआई ने पोशाक प्रायोजन के लिए एमपीएल के साथ करार किया है। वह नाइकी की जगह लेगा। 

विज्ञापन

हर मैच के मिलेंगे 65 लाख रुपये

MPL replaces Nike as new apparel sponsor of Indian cricket team for 2023
टीम इंडिया - फोटो : BCCI Twitter

एमपीएल अभी आईपीएल की दो फ्रेंचाइजी टीमों कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से जुड़ा हुआ है। हालांकि प्रति मैच की दर नाइकी द्वारा भुगतान किए जा रहे 88 लाख रुपये प्रति मैच के बजाय 65 लाख रुपये प्रति मैच होगी। यह करार नवंबर 2023 तक के लिए है। अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, 'हां, शीर्ष परिषद ने भारतीय टीम (पुरुष, महिला, ए टीमें और अंडर-19 टीमें) के पोशाक प्रायोजन करार को मंजूरी दे दी है। बोर्ड के सूत्रों ने कहा, 'एमपीएल ने एक वस्त्र निर्माता कंपनी स्थापित की है। वे सामान के अनुबंध के लिए भी भुगतान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल के लिए कितना चुकाता था नाइकी? 

यह भी पता चला है कि बीसीसीआई को सामान की बिक्री से रॉयल्टी के तौर पर 10 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा। नाइकी ने 2016 से 2020 तक पांच साल का करार किया था जिसके लिए उसने 30 करोड़ रुपये रॉयल्टी के साथ 370 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। सूत्रों ने कहा, 'वर्तमान आर्थिक स्थिति (कोविड-19 के कारण) कोई भी उतनी धनराशि का भुगतान करने के लिए तैयार नहीं था जितना नाइकी ने किया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed