{"_id":"5d4e7e4f8ebc3e6d22784068","slug":"mother-ill-sourav-ganguly-not-to-attend-mcc-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांगुली की मां बीमार, क्रिकेट के नियम बनाने वाली कमिटी की बैठक में नहीं ले पाएंगे हिस्सा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गांगुली की मां बीमार, क्रिकेट के नियम बनाने वाली कमिटी की बैठक में नहीं ले पाएंगे हिस्सा
Sat, 10 Aug 2019 02:28 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 10 Aug 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
सौरभ गांगुली
- फोटो : pti
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली, जो क्रिकेट के नियम बनाने वाली अंतरराष्ट्रीय कमिटी मेलबर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के सदस्य हैं, वह इसकी होने वाली आगामी बैठक में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन
एमसीसी की यह बैठक 11-12 अगस्त को लंदन के लॉर्ड्स में आयोजित होनी है। गांगुली ने एक बयान में कहा कि 'मेरी मां की तबीयत सही नहीं है। हमें उनके इलाज के लिए उन्हें कहीं और लेकर जाना होगा, इसकी वजह मैं इस मीटिंग में भाग नहीं ले पाऊंगा।'
विज्ञापन
इस कमिटी के अध्यक्ष इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक गैटिंग हैं। यह कमिटी साल में दो बार बैठक करती है और क्रिकेट के चर्चित मुद्दों पर चर्चा कर अपनी राय रखती है।
विज्ञापन
इस बीच बीसीसीआई ने अपने खिलाड़ियों के डोप टेस्ट के लिए नाडा के दायरे में आना स्वीकार कर लिया है। जब सौरभ गांगुली से बोर्ड के इस फैसले पर राय मांगी गई, तो उन्होंने इस मुद्दे पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।