फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Most Sixes in test cricket ben stokes breaks brendon mccullum record in test against New zealand

Ben Stokes Record: बेन स्टोक्स ने रचा इतिहास, दो छक्के लगा कोच मैक्कुलम को पीछे छोड़ा, बनाया विश्व रिकॉर्ड

Sat, 18 Feb 2023 01:51 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 18 Feb 2023 01:51 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में पहला छक्का लगाते ही बेन स्टोक्स ने इतिहास रच दिया। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। स्टोक्स ने अपने कोच ब्रेंडन मैक्कुलम का रिकॉर्ड तोड़ा। 
 

विज्ञापन
Most Sixes in test cricket ben stokes breaks brendon mccullum record in test against New zealand
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में इतिहास रच दिया। वह इंग्लैंड के कोच और न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रेंडन मैकुलम को पछाड़कर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। माउंट माउंगानुई में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट की दूसरी पारी में दो छक्के लगाकर स्टोक्स ने विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।  
विज्ञापन


टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपनी टीम की दूसरी पारी के 49वें ओवर में न्यूजीलैंड के स्कॉट कुगलेइजन के ओवर की तीसरी गेंद पर स्टोक्स ने फाइन लेग के ऊपर से छक्का लगाकर मैकुलम को पीछे छोड़ा, जो अब इंग्लैंड के टेस्ट मुख्य कोच हैं। स्टोक्स ने 33 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे। विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल ने उन्हें ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर स्टंप आउट किया।
विज्ञापन


90 टेस्ट मैचों में, स्टोक्स ने 36.00 के औसत से 109 छक्के और 12 शतक और 28 अर्द्धशतक के साथ कुल 5,652 रन बनाए हैं। टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 258 है। वहीं, मैक्कुलम के नाम 101 टेस्ट में 107 छक्के हैं। उन्होंने 38.64 की औसत से 6,453 रन बनाए। उनके 302 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ टेस्ट में 12 शतक और 31 अर्द्धशतक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज मैच रन चौके छक्के
बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) 90* 5652 674 109
ब्रेंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड) 101 6453 776 107
एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) 96 5570 677 100
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) 103 7214 1046 98
जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) 166 13289 1488 97
वीरेंद्र सहवान (भारत) 104 8586 1233 91
ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) 131 11953 1559 88
क्रिस क्रेन्स (न्यूजीलैंड) 62 3320 365 87
विवियन रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज) 121 8540 952+ 84
एंड्रयू फ्लिंटॉप (इंग्लैंड) 79 3845 513 82

टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में स्टोक्स (109) और मैक्कुलम (107) के बाद ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट तीसरे स्थान पर हैं, उन्होंने 100 छक्के लगाए हैं। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल 98 छक्कों के साथ लिस्ट में चौथे और दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस 97 छक्कों के साथ सूची में पांचवें स्थान पर हैं। भारत के वीरेंद्र सहवाग इस सूची में छठे स्थान पर हैं, उन्होंने 91 छक्के लगाए हैं। सहवाग टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय हैं। उनके बाद महेंद्र सिहं धोनी 78 और सचिन तेंदुलकर 69 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed