फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   most bad decision by umpires in a world cup match

अंपायरों ने 'शर्मनाक' फैसलों का बनाया रिकॉर्ड

Wed, 04 Mar 2015 03:47 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 04 Mar 2015 03:47 PM IST
विज्ञापन
most bad decision by umpires in a world cup match

वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों में जहां खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की आस होती है तो वहीं अंपायरों से अपेक्षा होती है कि वह पक्षपात से ऊपर उठकर सही और सटीक निर्णय दें। अंपायर ही मैच में एक तरह से मैच के नियंता होते हैं लेकिन कैनबरा में दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के बीच खेला गया वर्ल्ड कप का 24वां मैच अंपायरों के लिए अच्छा नहीं रहा।

विज्ञापन


यह मैच दक्षिण अफ्रीका के लिए बेहद खास रहा क्योंकि उसने 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 411 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टूर्नामेंट में अफ्रीकी टीम का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उसने दूसरी बार वर्ल्ड कप में 400 के आंकड़े को पार किया है। दिलचस्प यह है कि उसने पिछले ही मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 408 रनों का पहाड़ खड़ा किया था। वनडे क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने लगातार 2 मैचों में 400 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया। इस दौरान हाशिम अमला ने सबसे कम पारियों में 20वां शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया। उन्होंने विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ा। वहीं तेज गेंदबाज डेल स्टेन का यह 100वां वनडे मैच था जिसमें उन्होंने 2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन


मैदान पर जहां अफ्रीकी खिलाड़ियों का जलवा दिखा वहीं अंपायरों ने आज जिस तरह का प्रदर्शन किया उसने आईसीसी को चिंतित जरूर कर दिया होगा। अंपायरों का यह प्रदर्शन अब तक के इतिहास में सबसे शर्मसार प्रदर्शन बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंपायरों ने किए एक मैच में 4 गलत फैसले

most bad decision by umpires in a world cup match

हम यहां बात कर रहे हैं मैच के दोनों मैदानी अंपायरों की जिन्होंने आज कुल 4 गलत फैसले लिए। और इन 4 फैसलों में से 3 के फैसले डीआरएस के जरिए बदल दिया गया। आज के मैच के अंपायर थे इंग्लैंड के स्टीवन डेविस और श्रीलंका रैनमोर मार्टिनेज। उनके फैसले इस कदर गलत थे कि हर बार लगा कि गेंद बल्ले को छूकर क्षेत्ररक्षक के हाथ में समा गई है लेकिन उन्होंने नॉटआउट दे दिया।
 
पहला गलत फैसला उस समय आया जब टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफ्रीकी टीम के बल्लेबाज फैफ डु प्लेसिस पारी के तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर कैच आउट हो गए लेकिन अंपायर ने उन्हें नॉटआउट करार दे दिया। अंपायर के फैसले के तुरंत बाद गेंदबाज मूने ने डीआरएस ले लिया जिसमें थर्ड अंपायर ने बल्लेबाज को आउट माना। बल्‍लेबाजी के दौरान बल्‍लेबाज ने दूर से ही गेंद खेलने की कोशिश की और गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए विकेटकीपर के ग्लब्स में चली गई लेकिन अंपायर को यह दिखाई नहीं दिया।

दूसरा गलत फैसला भी अफ्रीकी पारी के दौरान आया जब 46वें ओवर की दूसरी गेंद पर बल्लेबाज डेविड मिलर को अंपायर ने ‌स्वीप करने के प्रयास में थोड़ा सा चूक गए और गेंद बल्ले से लगने के बाद पैड पर लग गई लेकिन अंपायर इसे ठीक से देख नहीं सके और तुरंत अपनी अंगुली उठा दी। मिलर को पक्का पता था कि गेंद बल्ले को छूकर निकली है और उन्होंने तुरंत डीआरएस ले लिया जिसमें अंपायर डेविस का फैसला गलत साबित हो गया।

अंपायरों ने 2 और गलत फैसले आयरिश टीम की पारी के दौरान लिए। पारी की दूसरे ही ओवर की तीसरी गेंद पर अफ्रीकी गेंदबाजों ने एबीडब्‍ल्यू की जोरदार अपील की लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया। हालांकि टीवी रिप्ले में यह साफ दिख रहा था कि गेंद पैड पर लगी है और वह साफ एबीडब्‍ल्यू हैं।

अंपायरों के गलत फैसले यहीं नहीं रुके और अगले ओवर की पांचवीं गेंद पर मार्टिनेज ने पॉल स्टर्लिंग को कैच आउट करार दे दिया जबकि वह कैच आउट नहीं थे हालांकि टीम ने डीआरएस नहीं लिया। आज के मैच में कुल 4 गलत फैसले हुए जिसमें दोनों अंपायरों ने 2-2 गलत निर्णय दिया, साथ ही उनके 4 निर्णयों में 3 के फैसले बदल दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed