फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   most runs in One Day At Test Cricket.

एक दिन में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भारत और इंग्लैंड के नाम

Sat, 27 Dec 2014 03:42 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 27 Dec 2014 03:42 PM IST
विज्ञापन
most runs in One Day At Test Cricket.
मेजबान न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को क्राइस्टचर्च में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के पहले दिन श्रीलंका के खिलाफ 5 रन प्रति ओवर की ज्यादा के औसत से रन बनाते हुए 429 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इसके लिए कप्तान ब्रेंडन मैकुलम की धुआंधार पारी का कमाल रहा, जिसने टीम को खराब शुरुआत से उबारते हुए मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
विज्ञापन


किवी टीम के एक ही दिन में सवा चार सौ से ज्यादा रन बनाने के बाद यह चर्चा हर ओर हो रही है कि टेस्ट मैच के एक दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड किसके नाम दर्ज है और वह भी किस टीम के खिलाफ।
विज्ञापन


पहले वनडे और अब ट्वंटी-20 के आ जाने से टेस्ट क्रिकेट में भी तेजी से रन बनाने का सिलसिला शुरू हो गया है। करीब एक-दो दशक पहले एक दिन ढाई सौ- तीन सौ रन को ठीक ठाक मान लिया जाता था। लेकिन अब टेस्ट में भी तेजी से रन बनने लगे हैं, लेकिन आपको यह जानकर बेहद आश्चर्य होगा कि टेस्ट इतिहास में किसी मैच के एक दिन में 500 से भी ज्यादा रन बने है और वह भी एक नहीं 4 बार। इनमें से 3 बार तो आज से करीब 75 साल पहले ही बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम आपको इस दिलचस्प आंकड़े के बारे में बता रहे हैं कि किन-किन टीमों ने एक दिन में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं और किसके खिलाफ। वैसे भी एक दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया और इंग्लैंड के नाम है ही। विवरण वार्षिक क्रम के आधार पर है।

पहली बार लॉर्ड्स में बने थे एक ही दिन में 500 रन

most runs in One Day At Test Cricket.
टेस्ट क्रिकेट के एक ही दिन में 500 रनों के आंकड़े को सबसे पहले छुआ था इंग्लैंड ने। 28 जून 1924 से शुरू हुए टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार 500 रनों के आंकड़े को छूते हुए 531 रन बनाए थे। हालांकि उसने ये रन मैच के पहले दिन नहीं बल्कि दूसरे दिन बनाए।

इंग्लैंड ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी 28 रन से आगे खेलना शुरू किया और 2 विकेट पर 531 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इस लिहाज से उसने दूसरे दिन 503 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से इस दौरान एक दोहरा शतक और 2 शतक लगे। इसके बाद अफ्रीकी टीम ने भी अपनी दूसरी पारी शुरू की और 19 रन बिना किसी नुकसान के बना लिए। दोनों टीमों के स्कोर को जोड़ा जाए तो एक दिन में यह आंकड़ा 522 रन तक बनता है।

ऐतिहासिक प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड ने यह मैच 3 दिन में ही एक पारी और 18 रन से जीत लिया। दक्षिण अफ्रीका दोनों ही बार आलआउट हो गई। मेहमान टीम पहली पारी में 273 और दूसरी पारी में 240 रन बना सकी। इंग्लैंड ने टेस्ट इतिहास के 154वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी।

लॉर्ड्स के 9 साल बाद ओवल में भी बने 500 से ज्यादा रन

most runs in One Day At Test Cricket.
लॉर्ड्स में मेजबान इंग्लैंड के ऐतिहासिक प्रदर्शन के लगभग 9 साल बाद यानी 17 अगस्त 1935 को एक बार फिर 500 से ज्‍यादा रन बनाने का कीर्तिमान इंग्लैंड में ही रचा गया। हालांकि इस बार दोनों ही टीमों का योगदान रहा और यह योगदान लगभग फिफ्टी-फिफ्टी का रहा। दूसरी टीम दक्षिण अफ्रीका की थी।

इस बार यह मैच लंदन के किंग्‍स्टन के द ओवल मैदान पर खेला गया और मैच के तीसरे दिन दोनों टीमों ने मिलकर 508 रन बना डाले। तीसरे दिन इंग्लैंड ने दूसरे दिन के अपने स्कोर 313 रन से आगे खेलते हुए 6 विकेट पर 534 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।

इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने ‌तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 6 विकेट पर 287 रन बनाए। इस तरह से इंग्लैंड के बनाए 221 और अफ्रीकी टीम के 287 रनों का योग करने से स्कोर 508 रन होता है। यह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ।

मैनचेस्टर में भारत और इंग्लैंड ने बनाए पौने 6 सौ रन

most runs in One Day At Test Cricket.
किसी टेस्ट मैच के एक दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बना जुलाई, 1936 को मैनचेस्टर में। इस बार इंग्लैंड की विपक्षी टीम थी टीम इंडिया। मैच के दूसरे दिन कुल 588 रन बने, जिसमें दोनों ही टीमों का योगदान रहा।

इंग्लैंड ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी 2 विकेट पर 173 रन से आगे खेलना शुरू किया और दूसरे दिन 8 विकेट पर 571 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी। इसके बाद भारत ने भी तेजी से रन बनाते हुए बिना किसी नुकसान के 190 रन बना लिए। भारत की ओर से विजय मर्चेंट 79 और मुश्ताक अली 105 रन बनाकर नाबाद लौटे थे।

इंग्लैंड ने दूसरे दिन कुल 398 रन बनाए और इसके बाद भारत ने 190 कूट लिए। इस तरह से दोनों टीमों के स्कोर को योग करने पर एक ही दिन 588 रन बने, जो आज भी रिकॉर्ड है। विजय मर्चेंट ने भी खेल के अंतिम दिन शतक ठोक दिया।

2002 में भी बना एक दिन में 500 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

most runs in One Day At Test Cricket.
ऊपर के तीनों रिकॉर्ड टाइमलेस क्रिकेट युग में बने। क्रिकेट के आधुनिक युग की बात की जाए तो यह रिकॉर्ड सिर्फ एक बार बना और वह भी जुलाई 2002 में, कोलंबो में। टीमें थीं मेजबान श्रीलंका और बांग्लादेश। पिछले तीनों मैच की तरह यह रिकॉर्ड भी पहले दिन के बजाए दूसरे दिन ही बना।

पहले दिन बांग्लादेश की पूरी टीम महज 161 रन बनाकर आउट हो गई थी, इसके बाद श्रीलंका ने बिना किसी नुकसान के 32 रन बना लिए थे। दूसरे दिन जब मेजबान टीम बल्‍लेबाजी करने उतरी तो उसने बांग्ला टीम को छकाते हुए एक ही दिन में 509 रन ठोक डाले।

एक ही दिन में किसी एक ही टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है और जहां तक एक ही दिन में सबसे ज्यादा रन बनने की बात है तो यह स्कोर तीसरे स्‍थान पर आता है। इस रिकॉर्ड पारी में श्रीलंका की ओर से अरविंद डीसिल्वा ने 206 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान सनत जयसूर्या ने तेजी से खेलते हुए 145 रन बना डाले।

श्रीलंका ने बांग्लादेश से यह मैच एक पारी और 96 रनों के विशाल अंतर से जीता। बांग्ला टीम की दूसरी पारी भी 184 रन पर खत्म हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed