फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohsin Khan ready to fly international, spending time with family in Moradabad these days

Mohsin Khan: अंतरराष्ट्रीय उड़ान भरने को तैयार मोहसिन, इन दिनों मुरादाबाद में परिवार के साथ बिता रहे समय

Wed, 28 Jun 2023 05:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 28 Jun 2023 05:27 PM IST
सार

मोहसिन की कोशिश और मंजिल भारतीय क्रिकेट टीम में जल्द से जल्द पदार्पण करने की है। इसके लिए उन्होंने अपने कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी से राय लेकर आगे की योजना बना ली है।

विज्ञापन
Mohsin Khan ready to fly international, spending time with family in Moradabad these days
मोहसिन खान - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2023 में मुंबई के खिलाफ लखनऊ सुपरजाएंट्स का वह मैच सबको याद है, जिसमें गेंदबाज मोहसिन खान ने अंतिम ओवर में 11 रन नहीं बनने दिए। मुंबई के हाथों से मैच निकालकर उन्होंने अपनी टीम की झोली में डाल दिया था। वही स्टार गेंदबाज मोहसिन खान आजकल मुरादाबाद में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। साथ ही नेट प्रेक्टिस में पसीना भी वहा रहे हैं।
विज्ञापन


मोहसिन की कोशिश और मंजिल भारतीय क्रिकेट टीम में जल्द से जल्द पदार्पण करने की है। इसके लिए उन्होंने अपने कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी से राय लेकर आगे की योजना बना ली है। अक्तूबर से घरेलू क्रिकेट के बड़े टूर्नामेंट शुरू हो रहे हैं। इन मैचों से होकर ही मोहसिन अपनी मंजिल तक का सफर तय करना चाहते हैं। आईपीएल के बाद लोग उन्हें डेथ ओवरों में सधी हुई गेेंदबाजी के लिए ज्यादा पहचानने लगे हैं। मोहसिन का मानना है कि खुद पर विश्वास और ट्रेनिंग के सटीक इस्तेमाल से किसी भी पड़ाव पर घातक गेंदबाजी की जा सकती है।
विज्ञापन


आईपीएल के बाद गौतम गंभीर, हार्दिक पांड्या, कुणाल पांड्या, मोर्ने मोर्केल, मिचेल मैक्लाघन, ट्रेंट बोल्ट जैसे क्रिकेट के दिग्गजों ने उनकी जमकर तारीफ की है। मोहसिन कहते हैं कि मैं हर मैच में अपना शत प्रतिशत देता हूं, बाकी ऊपर वाले पर छोड़ देता हूं। वह कहते हैं कि जब किसी चीज को शिद्दत से चाहो तो सारी कायनात मददगार बन जाती है...बाकी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरी ओवर से पहले वाशरूम गया और सोचा क्या करना है
मोहसिन ने बताया कि मुंबई के खिलाफ मैच के आखिरी ओवर में कप्तान कुणाल पांड्या ने मुझे गेंद सौंपी। मैदान में बहुत शोर था, मैं कुछ सोच नहीं पा रहा था। खुद को समय देने के लिए मैंने पांच मिनट वाशरूम में गुजारे। सोचा कि मैं तेज गेंदबाजी के बीच धीमी गेंद का प्रयोग अच्छा कर लेता हूं लेकिन मन से आवाज आई कि आज स्लोअर गेंद नहीं करनी है। ज्यादातर यार्कर करूंगा और सटीक लेंथ पर तेज गेंद फेंकूंगा। बस ग्राउंड पर आकर यही तरीका अपनाया और कामयाब रहा।

पहले किसी क्रिकेटर की नहीं हुई थी ऐसी सर्जरी
मोहसिन ने बताया कि कंधे की अंदरूनी चोट से परेशान होकर मैंने एक साल पहले मुंबई में सर्जरी कराई थी। वहां चिकित्सक ने कहा कि यदि एक महीना और लेट हो जाते तो हाथ भी काटना पड़ सकता था। इससे पहले किसी क्रिकेटर की ऐसी सर्जरी नहीं हुई थी। सर्जरी सफल रही, कुछ महीने आराम के बाद मैदान पर उतरकर अच्छा प्रदर्शन किया। वह भी तब जबकि पिता आईसीयू में थे। पिता ने आईसीयू से मोबाइल पर मैच देखा और मुझे आशीर्वाद दिया।


धोनी और गौतम गंभीर ने बढ़ाया आत्मविश्वास
बाएं हाथ के मीडियम पेसर मोहसिन खान कहते हैं कि आईपीएल 2023 के शुरुआती मैचों में मुझे खेलने का मौका नहीं मिला। उन दिनों गौतम गंभीर व एमएस धोनी ने मेरा हौसला बढ़ाया। मैंने दोनों दिग्गजों से एक ही सवाल पूछा कि ऐसा क्या करूं, जिससे बेहतर कर पाऊं। दोनों का एक ही जवाब था कि जो ईश्वर ने तुम्हें दिया है वो किसी और के पास नहीं है। खुद पर विश्वास रखो, अतिरिक्त चीजें न करके अपनी ताकत व अपनी बेसिक ट्रेनिंग को याद रखो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed