फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohsin Khan can be new chief selector of Pakistan Cricket Team

वर्ल्ड कप के बाद चीफ सिलेक्टर इंजमाम की छुट्टी तय, इन्हें मिल सकती हैं अहम जिम्मेदारी

Mon, 24 Jun 2019 06:37 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 24 Jun 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
Mohsin Khan can be new chief selector of Pakistan Cricket Team
इंजमाम उल हक और मोहसिन खान - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व कप क्रिकेट 2019 में भारत के हाथों करारी शिकस्त के बाद जैसे पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा। पूर्व टेस्ट बल्लेबाज और मुख्य कोच रहे मोहसिन खान विश्व कप के बाद मुख्य चयनकर्ता या राष्ट्रीय टीम के मैनेजर के रूप में पाकिस्तान क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। 

विज्ञापन


इसके पहले देश के दो बड़े न्यूज चैनलों की रिपोर्ट में कहा गया था कि मुख्य चयनकर्ता इंजमाम-उल-हक और उनके तीन सहयोगियों का हटाया जाना तय हो चुका है। इसके अलावा हेड कोच मिकी आर्थर, उनके सहयोगी गेंदबाजी कोच अजहर महमूद और बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लॉवर की भी छुट्टी होने वाली है। कुछ मिलाकर पीसीबी में शुरू से आखिर तक बदलाव होने वाले हैं।
विज्ञापन


मोहसिन इससे पहले टीम के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता भी रह चुके हैं। उन्होंने हाल में पीसीबी क्रिकेट समिति से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि मोहसिन को विश्व कप के बाद महत्वपूर्ण पद सौंपा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो मोहसिन को विश्व कप के बाद पाकिस्तानी टीम का मुख्य चयनकर्ता या टीम मैनेजर बनाने पर विचार किया जा रहा है। मोहसिन 2010 और 2011 में मुख्य चयनकर्ता थे। इसके बाद पीसीबी ने उन्हें अंतरिम मुख्य कोच बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed