फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammed Siraj turns down BCCIs proposal, refuses to return to country in fathers death

सिराज ने भारत लौटने से किया इनकार, पिता के निधन के बाद BCCI ने दिया था ऑफर

Sat, 21 Nov 2020 08:48 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 21 Nov 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Mohammed Siraj turns down BCCIs proposal, refuses to return to country in fathers death
मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया में मौजूद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पिता के निधन के बाद देश लौटने से इनकार कर दिया है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बताया कि बोर्ड ने उन्हें देश लौटने का विकल्प दिया था लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया है। सिराज ने टीम के साथ रहते हुए राष्ट्रीय कर्तव्य निभाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


बीसीसीआई से जारी विज्ञप्ति में शाह ने कहा, ‘बीसीसीआई ने सिराज के साथ एक चर्चा की और दुख की इस घड़ी में उन्हें अपने परिवार के साथ होने के लिए भारत आने का विकल्प दिया गया।’ उन्होंने कहा, ‘इस तेज गेंदबाज ने भारतीय दल के साथ बने रहने और अपने राष्ट्रीय कर्तव्यों को निभाने का फैसला किया है। बीसीसीआई उनके दुख को साझा करता है और इस बेहद चुनौतीपूर्ण समय में सिराज का समर्थन करेगा।’
विज्ञापन


उधर बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने त्रासदी की इस घड़ी में जीवटता और मजबूत मानसिकता दिखाने के लिए हैदराबाद के इस तेज गेंदबाज की सराहना की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘मोहम्मद सिराज को इस परिस्थिति का सामना करने के लिए मजबूती मिले। मैं इस दौरे पर उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूं। जबरदस्त जीवटता।’
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि एक दिन पहले ही सिराज के 53 वर्षीय पिता मोहम्मद गौस का हैदराबाद में निधन हो गया। वे फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे थे और अपना इलाज करवा रहे थे। जबकि सिराज इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा हैं और क्वारंटीन में हैं। 

एक क्रिकेटर के रूप में सिराज की सफलता में उनके ऑटो चालक पिता की अहम भूमिका रही, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे की महत्वाकांक्षाओं का समर्थन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed