फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammed Shami, Sanju Samson Trend On Twitter After Not Selected in India Squad for T20 World Cup

T20 WC: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में नहीं चुने जाने पर ट्विटर पर ट्रेंड हुए शमी-सैमसन, लोगों ने किया विरोध

Mon, 12 Sep 2022 10:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 12 Sep 2022 10:45 PM IST
सार

एशिया कप में खराब प्रदर्शन करने वाले केएल राहुल और ऋषभ पंत को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया है। इसको लेकर फैन्स गुस्से में हैं। वहीं, कुछ फैन्स सोशल मीडिया पर भुवनेश्वर कुमार के चुने जाने का भी विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
Mohammed Shami, Sanju Samson Trend On Twitter After Not Selected in India Squad for T20 World Cup
मोहम्मद शमी और संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीसीसीआई ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। एशिया कप में खराब प्रदर्शन के बाद भी चयनकर्ताओं ने लगभग उसी टीम को वर्ल्ड कप के लिए भी चुना है। जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की टीम में वापसी हुई है। वहीं, चोटिल रवींद्र जडेजा की जगह अक्षर पटेल को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन

एशिया कप में खराब प्रदर्शन करने वाले केएल राहुल और ऋषभ पंत को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया है। इसको लेकर फैन्स गुस्से में हैं। वहीं, कुछ फैन्स सोशल मीडिया पर भुवनेश्वर कुमार के चुने जाने का भी विरोध कर रहे हैं। उनका मानना है कि इनकी जगह मोहम्मद शमी और संजू सैमसन को वर्ल्ड कप स्क्वॉड में चुना जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के एलान के बाद शमी और सैमसन तो ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल में दर्शकों के चहेते रहे थे। इन दोनों ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया था। शमी आईपीएल चैंपियन गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा थे, जबकि सैमसन रनर अप राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे। शमी को स्टैंडबाय के तौर पर ऑस्ट्रेलिया ले जाया जा रहा है, लेकिन वह किसी के चोटिल होने पर ही 15 सदस्यीय टीम में जगह बना सकेंगे। 
विज्ञापन

भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन-तीन मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलेगी। इसके लिए शमी को तो टीम में शामिल किया गया है, लेकिन सैमसन कहीं नहीं हैं। 20 सितंबर से टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 28 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेगी।

सोशल मीडिया पर कुछ रिएक्शन्स



 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed