फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammed Shami’s fitness, openers’ form key issues in 1st warm-up tie

पहले अभ्यास मैच में शमी की फिटनेस और धवन की बैटिंग पर नजर

Fri, 08 Jul 2016 05:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 08 Jul 2016 05:26 PM IST
विज्ञापन
Mohammed Shami’s fitness, openers’ form key issues in 1st warm-up tie
विराट कोहली

नए हेड कोच अनिल कुंबले की अगुआई में टीम इंडिया का वेस्टइंडीज दौरा बृहस्पतिवार को सेंट किट्स पहुंचते ही शुरू हो गया। बतौर कप्तान विराट कोहली का यह पहला विंडीज दौरा है।

विज्ञापन


49 दिनों तक चलने वाले इस दौरे पर कुंबले भी बतौर कोच अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे। 21 जुलाई को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले टीम इंडिया को यहां दो अभ्यास मैच खेलने हैं। भारतीय टीम शनिवार से वेस्टइंडीज बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ दो दिनी अभ्यास मैच खेलेगी।
विज्ञापन


यह अभ्यास मैच कोच और कप्तान दोनों के लिए अपने तरकश के तीरों को मांजने पर बेहतर मौका है। दोनों की निगाहें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की फिटनेस और ओपनर शिखर धवन की फॉर्म पर भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वेस्टइंडीज बोर्ड अध्यक्ष एकादश टीम में छह मौजूदा टेस्ट खिलाड़ी कप्तान लियोन जानसन, जर्मेइन ब्लैकवुड, राजेंद्र चंद्रिका, शेन डारिच, शाइ होप और जोमेल वारिकन हैं। लिहाजा भारत को अच्छी चुनौती मिलने की उम्मीद है।

फिरकी गेंदबाजों को भी परख सकते हैं कप्तान कोहली

Mohammed Shami’s fitness, openers’ form key issues in 1st warm-up tie
मोहम्मद शमी
पहले अभ्यास मैच में पता चलेगा कि मोहम्मद शमी टेस्ट में गेंदबाजी का बोझ उठाने के लिए तैयार हैं या नहीं। कप्तान विराट कोहली भी शमी के आदर्श लाइन एंड लेंथ की तारीफ कर चुके हैं। वहीं, इशांत शर्मा भी लंबे समय बाद टीम में लौटे हैं।

भारतीय तेज गेंदबाजी कमान इन दोनों के अलावा उमेश यादव पर है जबकि रिजर्व में भुवनेश्वर कुमार और शर्दुल ठाकुर हैं। बल्लेबाजी में शिखर धवन लंबे प्रारूप में लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में वह बड़ी पारी  खेलना चाहेंगे। उनके साथ मुरली विजय पारी की शुरुआत करेंगे।

मध्यक्रम कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे मजबूती प्रदान करेंगे जबकि केएल राहुल उम्दा प्रदर्शन कर धवन के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं। वहीं, रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा भी उम्दा प्रदर्शन से अंतिम एकादश में जगह पक्की करना चाहेंगे।

वेस्टइंडीज की धीमी होती पिचों पर तीन स्पिनरों को आजमाया जा सकता है। ऐसे में आर अश्विन, रविंद्र जडेजा और अमित मिश्रा तीनों मैदान पर उतर सकते हैं। बतौर विकेटकीपर रिद्धिमान साहा कप्तान की कोहली पहली पंसद हैं। लिहाजा साहा का खेलना भी तय है।

टीमें- भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, रिद्धिमान साहा, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अमित मिश्रा, उमेश यादव, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, शुर्दल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, स्टुअर्ट बिन्नी।
 
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष एकादश : लियोन जानसन (कप्तान), जर्मेइन ब्लैकवुड, राजेंद्र चंद्रिका, रोस्टन चेस, जासन डावेस, शेन डारिच, शाइ होप, डोमियन जैकब्स, कियोन जोसेफ, मारकिनो माइंडले, विशाल सिंह, जोमेन वारिकन। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed