{"_id":"e2a0ca68e99f22caa75e221156e4888e","slug":"mohammed-shami-out-and-dhawal-in-odi-series-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शमी टीम से बाहर, धवल को मिला मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शमी टीम से बाहर, धवल को मिला मौका
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 27 Oct 2014 08:02 PM IST
विज्ञापन
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज नहीं खेल सकेंगे उनकी जगह धवल कुलकर्णी को टीम इंडिया में मौका दिया गया है। हालांकि शमी की चोट क्या है इसके बारे में बीसीसीआई ने कोई खुलासा नहीं किया है।
शमी ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खत्म हुई 4 मैचों की वनडे सीरीज में शानदार गेंदबाजी की थी और 3 मैचों में कुल 10 विकेट झटके थे। दो मैचों में उन्होंने 4-4 विकेट निकाले।
चोट के कारण उन्हें श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ रहा है। उनकी जगह तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को रखा गया है। धवल को शुरुआती 3 वनडे मैचों के लिए टीम में बुलाया गया है। धवल ने दलीप ट्रॉफी में पश्चिम क्षेत्र के लिए खेलते हुए बढ़िया गेंदबाजी की थी। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उन्होंने पूर्वी क्षेत्र के खिलाफ मैच में 90 रन देकर 7 विकेट झटके थे।

Trending Videos
साहा पर निर्णय नहीं
बीसीसीआई ने विकेटकीपर-बल्लेबाज रिदिमान साहा को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया है। साहा दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में पूर्वी क्षेत्र की ओर से खेलने के दौरान चोटिल हो गए थे। चोट उनके अंगूठे में लगी थी, वह अपनी टीम की दूसरी पारी में बल्लेबाजी भी करने नहीं आए थे।
भारत और श्रीलंका के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 2 नवंबर को कटक में खेला जाएगा। सीरीज का अंतिम मैच 16 को रांची में होगा। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी पहले 3 मैचों में नहीं खेलेंगे और उनकी जगह टीम की कमान विराट कोहली को सौंपी गई है।