VIDEO: टीवी एंकर ने पत्नी पर किया ऐसा सवाल, फूट-फूटकर रो पड़े मोहम्मद शमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां करीब-करीब हर रोज मीडिया के सामने आकर एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इस बीच एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान जब एंकर ने उनसे मैच फिक्सिंग के आरोपों पर सफाई देने की बात कही तो वह फूट-फूटकर रोने लगे।
दरअसल एंकर ने उनसे पूछा कि हसीन जहां ने आप पर मोहम्मद भाई नाम के एक शख्स के साथ मैच फिक्सिंग की डील करने का आरोप लगाया है, इस पर आप क्या कहेंगे? इस सवाल पर पहले तो वह रोने लगे इसके बाद चुप होकर बोले, 'जिसे जान से ज्यादा समझ उसने आज कहां लाकर खड़ा कर दिया है। पता नहीं था कि ये इस नंगई पर उतर जाएगी।'
उन्होंने कहा कि 'मैच फिक्सिंग का आरोप शर्मनाक है। जब हम ग्राउंड में जाते हैं तो ये सोचकर हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं कि हम देश के लिए खेल रहे हैं। ये आरोप झूठा है मैं देश के लिए जान भी दे सकता हूं। अगर मैं मैच फिक्सिंग का दोषी पाया जाता हूं तो फांसी पर लटका देना।'
मैं अपनी जान भी दे सकता हूं
अलिस्बा नाम की एक लड़की के साथ उनका नाम जोड़े जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह सिर्फ एक फैन है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैं अपनी बेटी को अपनी जान से भी ज्यादा चाहता हूं। इस पचड़े के चक्कर में मैंने उसे 10 दिन से नहीं देखा है। मैं बस उसके भविष्य की खातिर समझौता करना चाहता हूं।
उन्होंने कहा कि मैं जब आईपीएल में केकेआर की ओर से खेल रहा था तब मेरी मुलाकात हसीन जहां से हुई थी। वह वहां पर चीयर लीडिंग किया करती थी। बस वहीं से हमारी दोस्ती हुई और फिर मामला शादी तक जा पहुंचा। लेकिन मुझे नहीं पता था कि वह तलाक शुदा हैं और उसकी दो बेटियां भी है।
जब मुझे उसकी दोनों बेटियों के बारे में पता चला तो उसने कहा कि यह उसकी मरी हुई बहन की बेटियां हैं। इसके बावजूद मैंने उन पर इंसानियत के नाते खर्चा किया।
देखिए वीडियो-