फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mohammed shami cried over wife hasin jahan's allegation

VIDEO: टीवी एंकर ने पत्नी पर किया ऐसा सवाल, फूट-फूटकर रो पड़े मोहम्मद शमी

Thu, 15 Mar 2018 07:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Mar 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
mohammed shami cried over wife hasin jahan's allegation
मोहम्मद शमी - फोटो : file

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां करीब-करीब हर रोज मीडिया के सामने आकर एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इस बीच एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान जब एंकर ने उनसे मैच फिक्सिंग के आरोपों पर सफाई देने की बात कही तो वह फूट-फूटकर रोने लगे। 

विज्ञापन


दरअसल एंकर ने उनसे पूछा कि हसीन जहां ने आप पर मोहम्मद भाई नाम के एक शख्स के साथ मैच फिक्सिंग की डील करने का आरोप लगाया है, इस पर आप क्या कहेंगे? इस सवाल पर पहले तो वह रोने लगे इसके बाद चुप होकर बोले,  'जिसे जान से ज्यादा समझ उसने आज कहां लाकर खड़ा कर दिया है। पता नहीं था कि ये इस नंगई पर उतर जाएगी।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 'मैच फिक्सिंग का आरोप शर्मनाक है। जब हम ग्राउंड में जाते हैं तो ये सोचकर हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं कि हम देश के लिए खेल रहे हैं। ये आरोप झूठा है मैं देश के लिए जान भी दे सकता हूं। अगर मैं मैच फिक्सिंग का दोषी पाया जाता हूं तो फांसी पर लटका देना।'

विज्ञापन
विज्ञापन

मैं अपनी जान भी दे सकता हूं

mohammed shami cried over wife hasin jahan's allegation
मोहम्मद शमी - फोटो : file

अलिस्बा नाम की एक लड़की के साथ उनका नाम जोड़े जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह सिर्फ एक फैन है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैं अपनी बेटी को अपनी जान से भी ज्यादा चाहता हूं। इस पचड़े के चक्कर में मैंने उसे 10 दिन से नहीं देखा है। मैं बस उसके भविष्य की खातिर समझौता करना चाहता हूं। 

उन्होंने कहा कि मैं जब आईपीएल में केकेआर की ओर से खेल रहा था तब मेरी मुलाकात हसीन जहां से हुई थी। वह वहां पर चीयर लीडिंग किया करती थी। बस वहीं से हमारी दोस्ती हुई और फिर मामला शादी तक जा पहुंचा। लेकिन मुझे नहीं पता था कि वह तलाक शुदा हैं और उसकी दो बेटियां भी है। 

जब मुझे उसकी दोनों बेटियों के बारे में पता चला तो उसने कहा कि यह उसकी मरी हुई बहन की बेटियां हैं। इसके बावजूद मैंने उन पर इंसानियत के नाते खर्चा किया। 

देखिए वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed