{"_id":"16377e9a121632e6e905db19904fa7a2","slug":"mohammed-shami-becomes-no-one-bowler-this-year-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत हारा पर मोहम्मद शमी बने नंबर वन गेंदबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत हारा पर मोहम्मद शमी बने नंबर वन गेंदबाज
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 09 Oct 2014 03:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड कप में उतरने से पहले महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के पास अपने तैयारियों को परखने का 2 मौका है। पहला वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज जबकि दूसरा ऑस्ट्रेलिया में त्रिकोणीय वनडे सीरीज। भारत पहले अपने घर में सीरीज खेल रहा है।
हालांकि घरेलू वनडे सीरीज के पहले मैच में विंडीज टीम ने भारत को 124 रनों के बडे़ अंतर से हरा दिया। भारत की हार इस लिहाज से बेहद शर्मनाक है कि खिलाड़ी मैच में पूरी तरह से नाकाम रहे थे। मेजबान खिलाड़ी अपने ही घर में बल्ले, गेंद और क्षेत्ररक्षण तीनों ही मामलों में फेल हो गए।
भारतीय खिलाड़ियों की नाकामी के बीच तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए यह मैच बेहद शानदार रहा। उन्होंने इस मैच में 4 विकेट झटके और रिकॉर्ड बुक में नाम शामिल करा लिया।

पाक के बाद विंडीज के खिलाफ भारत का खराब खेल
वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया की वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार से शुरुआत हुई है। वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने 50 ओवर में जीत के लिए 322 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था लेकिन भारत की पूरी टीम 41 ओवर में महज 197 रन बनाकर आउट हो गई।
वनडे क्रिकेट में ऐसा 27वीं बार हुआ है जब भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 200 रन से पहले आउट हो गई हो। किसी भी टीम के खिलाफ 200 रन से पहले आउट होने का यह भारतीय रिकॉर्ड है। दोनों देशों के बीच पहला वनडे 1979 में खेला गया और तब से लेकर भारत विंडीज के खिलाफ 27वीं बार 200 रनों का आंकड़ा नहीं छू सका। इन 27 मौकों पर भारत को सिर्फ 3 बार ही जीत मिली है।
इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ भारत 27 बार 200 रन बनाने से पहले आउट हो चुका है, यहां भी भारत को 3 बार ही जीत मिली है। जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत 25 बार 200 से पहले आउट हुआ। न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 बार ऐसा हुआ है।

4 हजार के क्लब में शामिल हुआ 91वां बल्लेबाज
कैरेबियाई आलराउंडर मार्लोन सैमुअल्स ने भारत के खिलाफ कोच्चि वनडे में शानदार शतकीय पारी खेली। सैमुअल्स ने नौंवीं बार भारत के खिलाफ 50 या 50 से ज्यादा का स्कोर किया है। यह किसी भी टीम के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 5 बार ऐसा कारनामा किया है।
उन्होंने भारत और पाकिस्तान के खिलाफ 2-2 शतक जमाए हैं।
इसके अलावा वह अपनी टीम के 10वें ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में चार हजार रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। वह इस मैच में 126 रन बनाकर नाबाद रहे। जहां तब ओवरऑल रिकॉर्ड की बात है तो अब तक कुल 91 बल्लेबाजों ने इस मुकाम को छुने में सफलता हासिल की है।

रवींद्र जडेजा बने नंबर वन गेंदबाज
भारतीय आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने पिछले साल 8 अक्टूबर से लेकर अब तक हुए वनडे मुकाबलों में सबसे ज्यादा ओवर डालने का रिकॉर्ड बना लिया है। वह कुल 246 ओवर डालकर सबसे ज्यादा ओवर करने वाले गेंदबाजों की सूची में नंबर वन गेंदबाज बने हुए हैं।
दिलचस्प यह है कि इस सूची में शीर्ष 4 में भारतीय गेंदबाजों का कब्जा है। जडेजा के बाद इस लिस्ट में आर अश्विन (236.4 ओवर), मोहम्मद शमी (198 ओवर) और भुवनेश्वर कुमार (194.2 ओवर) बने हुए हैं। पांचवें स्थान पर श्रीलंका के सचित्रा सेनानायके (193) हैं।
इस दौरान सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने का रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज है। उन्होंने 194.2 ओवर में 13 मेडन डाले जबकि 3 अन्य गेंदबाजों ने 10-10 ओवर मेडन दिए।

शमी चमके, बने साल के सबसे सफल गेंदबाज
ऐसा नहीं है कोच्चि मैच में सभी भारतीय खिलाड़ियों के बुरा साबित हुआ। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की और 4 विकेट झटके।
इन 4 विकेटों के दम पर शमी इस साल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के गेंदबाज बन गए हैं। शमी ने इस साल 14 वनडे मैच खेले हैं और 6 मेडन के साथ 32 विकेट झटक लिए। शमी के बाद दूसरे स्थान पर श्रीलंका के लसित मलिंगा का नंबर आता है और उन्होंने 17 मैचों में 29 विकेट झटके।
साल 2014 में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शीर्ष 5 में श्रीलंका के 3 गेंदबाजों का कब्जा है। पांचवें स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के रेयान मैक्लॉरेन हैं जिन्होंने 9 मैचों में 20 विकेट लिए हैं।

16 मैचों में 9 बार दहाई से दूर रहे कोहली
इंग्लैंड की धरती पर बल्ले से नाकाम रहने के बाद उपकप्तान विराट कोहली को उम्मीद थी कि वह अपने घर में फॉर्म में लौट आएंगे लेकिन वह इसमें भी कामयाब नहीं हुए। कोच्चि वनडे में वह 2 रन बनाकर आउट हो गए।
वह अपने पिछले 16 मैचों में 9 बार दहाई का आंकड़ा छूने में नाकाम रहे हैं। इस दौरान वह सिर्फ 2 बार 40 से ज्यादा का स्कोर कर सके।
अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन की सलामी जोड़ी भले ही एक रन से अर्धशतकीय साझेदारी करने से चूक गई हो लेकिन भारत ने पिछले 2 सालों में 14 बार 50 या उससे ज्यादा की ओपनिंग साझेदारी की, जो इस दौरान किसी भी ओपनिंग जोड़ी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।