{"_id":"62529e8a56b6282cc03e9951","slug":"mohammad-siraj-spends-51-runs-in-four-over-against-mi-trolls-compared-him-with-ashok-dinda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: सिराज ने मुंबई के खिलाफ चार ओवर में खर्चे 51 रन, ट्रोल्स ने अशोक डिंडा के साथ की तुलना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: सिराज ने मुंबई के खिलाफ चार ओवर में खर्चे 51 रन, ट्रोल्स ने अशोक डिंडा के साथ की तुलना
Sun, 10 Apr 2022 02:38 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 10 Apr 2022 02:38 PM IST
सार
मुंबई के खिलाफ मैच में आरसीबी के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और सिर्फ 151 रन पर मुंबई की टीम को रोक दिया। सिराज को छोड़ सभी गेंदबाजों की इकोनॉमी 10 के अंदर रही। वहीं सिराज इस मैच में भी 51 रन खर्चे और कोई विकेट उनके हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इस आईपीएल में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इस सीजन चार मैच में सिराज ने सिर्फ तीन विकेट लिए हैं। वहीं 11.13 की इकोनॉमी से रन खर्चे हैं। उनका गेंदबाजी औसत 59.33 का रहा है। इस प्रदर्शन के बाद लगातार सिराज की आलोचना हो रही है। कुछ ट्रोल्स उनकी तुलना अशोक डिंडा से कर रहे हैं। अशोक डिंडा अपनी खराब इकोनॉमी के लिए लगातार ट्रोल किए जाते थे। अब सिराज के साथ भी ऐसा हो रहा है। सिराज इस सीजन चार मैचों में 178 रन खर्च कर चुके हैं, जबकि उन्होंने सिर्फ 16 ओवर की गेंदबाजी की है।
मुंबई के खिलाफ मैच में आरसीबी के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और सिर्फ 151 रन पर मुंबई की टीम को रोक दिया। सिराज को छोड़ सभी गेंदबाजों की इकोनॉमी 10 के अंदर रही। वहीं सिराज इस मैच में भी 51 रन खर्चे और कोई विकेट उनके हाथ नहीं लगा। सूर्यकुमार यादव ने उनके एक ओवर में 23 रन बटोरे। इसी वजह से मुंबई का स्कोर 150 के पार गया। अब सिराज को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। तभी ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में वो भारतीय टीम में जगह बना पाएंगे।
ट्रोल्स का मानना है कि सिराज के लिए भारतीय टी20 टीम में जगह बनाना मुश्किल होगा। सिराज ने भारत के लिए पांच टी20 मैच खेले हैं और ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। उन्होंने 10.45 की इकोनॉमी से रन खर्चे हैं और पांच विकेट ही लिए हैं।