{"_id":"5fb7e74b8ebc3ea965638840","slug":"mohammad-siraj-father-dies-indian-cricketer-is-on-tour-in-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मद सिराज के पिता का निधन, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है भारतीय क्रिकेटर, अंतिम संस्कार में शामिल होना मुश्किल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मोहम्मद सिराज के पिता का निधन, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है भारतीय क्रिकेटर, अंतिम संस्कार में शामिल होना मुश्किल
Fri, 20 Nov 2020 09:32 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 20 Nov 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
पिता मोहम्मद गौस के साथ सिराज
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब द्विपक्षीय सीरीज शुरू होने में कुछ ही समय बचा है। लेकिन भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को एक बड़ा सदमा पहुंचा है। सिराज के 53 वर्षीय पिता मोहम्मद गौस का निधन हो गया। वे फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे थे और अपना इलाज करवा रहे थे।
विज्ञापन
एक गरीब परिवार से निकलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने के सफर में सिराज के पिता ने उनकी सबसे ज्यादा मदद की। सिराज की सफलता में उनके पिता की अहम भूमिका रही और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे की महत्वाकांक्षाओं का समर्थन किया।
विज्ञापन
सिराज की इंडियन प्रीमियर लीग टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ट्वीट करते हुए उनके पिता के निधन की पुष्टि की। आरसीबी ने ट्विट कर कहा, ‘मोहम्मद सिराज और उनके परिवार के प्रति हम तहेदिल से प्रार्थना करते हैं और शोक जताते हैं जिन्होंने अपने पिता को खो दिया। पूरा आरसीबी परिवार इस मुश्किल समय में आपके साथ है। मियां, मजबूत बने रहिए।’
विज्ञापन
Our heartfelt prayers and condolences go out to Mohammed Siraj & his family, on the loss of his father. The entire RCB family is with you during this difficult time. Stay strong, Miyan 🙏🏻
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) November 20, 2020
रिपोर्ट के मुताबिक पृथकवास से जुड़े नियमों के कारण सिराज पिता के अंतिम संस्कार के लिए हैदराबाद नहीं लौट पाएंगे। गौरतलब है कि भारतीय टीम 13 नवंबर को आस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद से अभी 14 दिन के पृथकवास से गुजर रही है।