फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammad Shami creates history of completing fastest 200 odi wickets in terms of balls against Bangladesh

Champions Trophy: सबसे कम गेंदों पर 200 वनडे विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज बने शमी, स्टार्क को पीछे छोड़ा

Thu, 20 Feb 2025 05:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 20 Feb 2025 05:57 PM IST
सार

शमी ने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ा जिन्होंने 5240 गेंदों पर 200 वनडे विकेट पूरे किए थे। इस सूची में तीसरे स्थान पर सकलेन मुश्ताक हैं जिन्होंने 5451 गेंदों पर यह उपलब्धि हासिल की थी।

विज्ञापन
Mohammad Shami creates history of completing fastest 200 odi wickets in terms of balls against Bangladesh
मोहम्मद शमी - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। शमी टीम के अनुभवी गेंदबाज हैं और उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद थी। शमी ने इस दौरान एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। वह सबसे कम गेंदों पर वनडे में 200 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। शमी ने यह उपलब्धि  5126 वनडे गेंदों पर हासिल की।
विज्ञापन

दिग्गजों को पीछे छोड़ने में सफल रहे शमी
शमी ने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ा जिन्होंने 5240 गेंदों पर 200 वनडे विकेट पूरे किए थे। इस सूची में तीसरे स्थान पर सकलेन मुश्ताक हैं जिन्होंने 5451 गेंदों पर यह उपलब्धि हासिल की थी, जबकि ब्रेट ली और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने क्रमशः 5640 और 5783 गेंदों पर 200 विकेट पूरे किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुश्ताक की बराबरी पर पहुंचे शमी
गेंद के मामले में भले ही शमी सबसे तेजी से 200 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज बने, लेकिन मैच के मामले में स्टार्क सभी से आगे हैं। स्टार्क ने 102 मैचों में 200 विकेट पूरे किए थे, जबकि शमी ने यह कारनामा 104 मैचों में पूरा किया। उन्होंने सकलेन मुश्ताक की बराबरी कर ली जिन्होंने 104 मैच में ही 200 वनडे विकेट पूरे किए थे।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी में किसी भारतीय गेंदबाज का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
शमी ने बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में 53 रन देकर पांच विकेट लिए जो चैंपियंस ट्रॉफी में किसी भारतीय गेंदबाज का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस टूर्नामेंट में भारत के लिए गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन का रिकॉर्ड रवींद्र जडेजा के नाम है। जडेजा ने 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 36 रन देकर पांच विकेट लिए थे। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1998 में 38 रन देकर चार विकेट लिए थे और वह इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

जहीर खान को पीछे छोड़ा
शमी ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर जहीर खान को पीछे छोड़ा दिया है। शमी विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। शमी के इन दोनों टूर्नामेंट में मिलाकर 60 विकेट हो गए हैं। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान के नाम विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी में 59 विकेट हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर जवागल श्रीनाथ हैं जिन्होंने इन दोनों टूर्नामेंट में 47 विकेट लिए हैं। जडेजा के नाम 43 विकेट हैं।

अगरकर से आगे निकले
शमी भारत के लिए सबसे तेजी से 200 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। लंबे समय तक चोट से दूर रहने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करते हुए शमी ने अपने 104वें मैच में 53 रन देकर पांच विकेट चटकाए और भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 133 मैच में यह मुकाम हासिल किया था। शमी का 200वां विकेट जाकिर अली थे जिन्होंने 68 रन बनाए। भारत के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक शमी का वनडे प्रारूप में औसत 25 से कम है और वह पहले ही पांच बार पांच विकेट और 10 बार चार विकेट ले चुके हैं। 34 वर्षीय शमी वनडे क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने वाले आठवें भारतीय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed