फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammad Rizwan revealed about hilarious exchange with Virat Kohli in T20 World Cup

Kohli-Rizwan Conversation: भारत-पाकिस्तान मैच के बाद क्यों हंस रहे थे विराट और रिजवान, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने किया खुलासा

Thu, 20 Jan 2022 09:44 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 20 Jan 2022 09:44 AM IST
सार

2021 टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान से मैच हारने के बाद विराट कोहली मोहम्मद रिजवान के साथ कुछ मजाक कर रहे थे और दोनों खिलाड़ियों के गले लगकर हंसते हुए फोटो काफी वायरल हुई थी। अब पाकिस्तानी खिलाड़ी ने इसका खुलासा किया है। 

विज्ञापन
Mohammad Rizwan revealed about hilarious exchange with Virat Kohli in T20 World Cup
टी-20 विश्व कप के दौरान विराट कोहली, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने विराट कोहली के साथ हुई बातचीत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि 2021 टी-20 वर्ल्डकप के दौरान वो कोहली के साथ क्या बातचीत कर रहे थे और ऐसा क्या हुआ था कि दोनों खिलाड़ी गले लगकर खूब हंस रहे थे। संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित टी-20 वर्ल्डकप में भारत का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ था। टीम इंडिया यह मैच 10 विकेट से हार गई थी और मैच हारने के बाद विराट कोहली और मोहम्मद रिजवान एक दूसरे के गले लगकर हंस रहे थे। 
विज्ञापन


इन दोनों खिलाड़ियों की यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी और भारत की हार से गुस्साए फैंस ने इस पर तरह-तरह की टिप्पणी की थी। अब मोहम्मद रिजवान ने खुद बताया है कि ये दोनों खिलाड़ी किसी बात पर हंस रहे थे। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के रिव्यू पर कोहली का मजेदार कमेंट
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में विराट ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली थी, लेकिन दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरते जा रहे थे। ऐसे में जब पाकिस्तान की टीम ने ऋषभ पंत के खिलाफ एलबीडब्ल्यू का रिव्यू लिया तो विराट ने रिजवान से कहा आप क्या कर रहे हैं, क्या सभी को 10 ओवर के अंदर आउट करना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजवान ने पाकिस्तान टीवी से बातचीत में कहा "कुछ चीजें रणनीति का हिस्सा होती हैं। कोई दो राय नहीं है कि विराट कोहली दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं, जब हम क्रिकेट खेलते हैं, यह एक परिवार की तरह होता है। मुझे याद है जब पंत ने रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की थी और हमने उसके खिलाफ रिव्यू लिया था। कोहली ने कहा आप क्या कर रहे हैं? सभी को 10 ओवर के इंदर आउट करना चाहते हैं? लेकिन जैसा मैने कहा यह कुछ तरीके होते हैं। बाद में जब मैं बल्लेबाजी के लिए आया, तब भी मैंने उनके साथ बातचीत की। इसके अलावा ड्रेसिंग रूम में जो भी बातचीत हुई मैं उसका खुलासा नहीं कर सकता, लेकिन मैं इतना कह सकता हूं कि वो बहुत अच्छे इंसान हैं।" 


सफल नहीं हुआ था पाकिस्तान का रिव्यू 
पाकिस्तान की टीम ने ऋषभ पंत के खिलाफ जो रिव्यू लिया था वो सफल नहीं हुआ था और पंत ने 30 गेंदों में 39 रन की उपयोगी पारी खेली थी। वहीं कप्तान विराट कोहली ने 49 गेंद में 57 रन बनाए थे और अपनी टीम का स्कोर 150  के पार ले जाने में अहम रोल अदा किया था। वहीं पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने तीन विकेट और हसन अली ने दो विकेट लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed