फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammad Kaif raised Questions on Indian Coach Rahul Dravid Says mistakes have happened but it is not easy

Rahul Dravid: विश्व कप से पहले लगातार निशाने पर हैं कोच राहुल द्रविड़, अब मोहम्मद कैफ बोले- गलतियां तो हुई हैं

Tue, 08 Aug 2023 07:50 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 08 Aug 2023 07:50 PM IST
सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरुआती दो मैचों में भारत की हार के बाद कोच राहुल द्रविड़ लगातार निशाने पर हैं। अब मोहम्मद कैफ ने भी द्रविड़ पर निशाना साधा है। 
 

विज्ञापन
Mohammad Kaif raised Questions on Indian Coach Rahul Dravid Says mistakes have happened but it is not easy
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद भारतीय टीम के कोच और कप्तान की जमकर आलोचना हो रही है। कई फैंस ने भारत के वनडे विश्व कप जीतने की दावेदारी पर भी संदेह जताया है। हालांकि, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने सोमवार को कहा कि भारतीय टीम इस साल घरेलू मैदान पर विश्व कप जीतने की क्षमता रखती है और इसका आकलन वेस्टइंडीज में दो टी20 मैचों में मिली हार के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए। भारत, वेस्टइंडीज में दो टेस्ट मैच और वनडे सीरीज जीतने के बाद, पांच मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से पीछे है, जिसके कारण दो प्रमुख प्रतियोगिताओं, पाकिस्तान और श्रीलंका में एशिया कप और घरेलू मैदान पर वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीम की तैयारियों की आलोचना हो रही है। 
विज्ञापन


हालांकि, कैफ ने एक समारोह में कहा कि विश्व कप में भारत के खराब प्रदर्शन की आशंकाएं निराधार हैं। उन्होंने संकेत दिया कि भारत के खिताबी सूखे को खत्म करने के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पूरी तरह से फिट होना होगा।
विज्ञापन


कैफ ने कहा "भारत ने सिर्फ दो मैच (वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20) गंवाए हैं, इसलिए हमें ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। मैं दो हार के बाद काफी नकारात्मक प्रतिक्रिया देख रहा हूं। लेकिन मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि हमारी टीम बेहद प्रतिस्पर्धी है। मैं (वेस्टइंडीज में) लगातार दो हार पर (भारत का) आकलन नहीं करने जा रहा हूं। एकमात्र चीज यह है कि प्रमुख खिलाड़ी गायब हैं।' बुमराह का गायब होना सबसे बड़ा कारण है। अगर वह पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं... एक पहलू पूरी तरह से ठीक होना है और दूसरा पहलू मैच फिटनेस हासिल करना है। अगर वह वह (मैच फिटनेस) हासिल कर लेते हैं, तो यह टीम इंडिया के लिए एक बड़ा फायदा होगा। अगर बुमराह पूरी तरह से फिट हैं, तो हमारे पास घरेलू मैदान पर विश्व कप जीतने का अच्छा मौका है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पीठ की सर्जरी के बाद लगभग एक साल तक मैदान से बाहर रहने के बाद बुमराह आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान वापसी करेंगे और कैफ ने उस अवधि के दौरान प्रमुख प्रतियोगिताओं में भारत की लगातार हार के लिए 29 वर्षीय तेज गेंदबाज की अनुपस्थिति को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा “बहुत से लोग चर्चा कर रहे हैं कि (मुख्य कोच) राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में (भारत) टीम (पिछले साल टी20) एशिया कप, ऑस्ट्रेलिया में (टी20) विश्व कप, इंग्लैंड में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (हाल ही में) हार गई। मैं यह सब समझता हूं, गलतियां हुई हैं। लेकिन मुझे लगता है कि क्या बुमराह के टीम में न होने पर खेलना आसान है। वह सबसे बड़े मैच विजेता हैं और रोहित शर्मा को उनकी सेवाएं नहीं मिलीं, इसलिए इन सब के बारे में सोचें।


कैफ ने आगे कहा "मेरा मानना है कि जैसे ही बुमराह पूरी तरह से फिट होकर लौटते हैं... वह भारतीय टीम के लिए 50 प्रतिशत मैच जीतते हैं। मुझे लगता है कि अगर बुमराह टीम में हैं और केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे कुछ अन्य लोग भी लौटते हैं, तो हमारे पास वे खिलाड़ी होंगे, जो (विश्व कप) ट्रॉफी जीत सकते हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed