फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammad Hafeez slams Ramiz Raja for retirement issues

रमीज राजा पर भड़के मोहम्मद हफीज, बोले- संन्यास पर फैसला सिर्फ मेरा हक

Tue, 16 Jun 2020 05:43 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 16 Jun 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
Mohammad Hafeez slams Ramiz Raja for retirement issues

पाकिस्तान के ऑलराउंडर खिलाड़ी मोहम्मद हफीज ने पूर्व कप्तान रमीज राजा पर निशाना साधते हुए कहा कि संन्यास लेने का फैसला करने का हक सिर्फ उनका है। रमीज ने पिछले दिनों इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई टीम में हफीज को जगह मिलने के बाद 39 साल के इस सीनियर खिलाड़ी से खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की सलाह दी थी।

विज्ञापन


29 खिलाड़ियों के पूल में हफीज को जगह देने के लिए मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह-उल-हक की आलोचना भी की थी। रमीज पर पलटवार करते हुए हफीज ने कहा कि वह किसी और की सलाह पर क्रिकेट खेलना नहीं छोड़ेगे।
विज्ञापन


हफीज ने कहा, 'मैं किसी के कहने पर क्रिकेट नहीं खेलता न ही किसी के कहने पर क्रिकेट छोड़ूंगा। यह मेरा जीवन है, क्रिकेट करियर और संन्यास पर फैसला करना का हक मेरा भी है।' पाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान ने 55 टेस्ट खेलने के बाद संन्यास ले लिया था लेकिन वह सीमित ओवरों के प्रारूप में सक्रिय हैं। उन्होंने 218 एकदिवसीय और 91 टी20 मैच खेले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हफीज ने कहा, 'यह उनकी (रमीज की) राय है, लेकिन मैं कहता हूं कि किसी खिलाड़ी के करियर का फैसला सिर्फ उसकी उम्र के आधार पर नहीं करना चाहिए। अगर वह सुपर फिट है, प्रदर्शन कर रहा है और अपने देश के लिए अच्छा करना चाहता है, तो समस्या क्या है।'


उन्होंने कहा, 'रमीज अपनी राय व्यक्त करने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन क्रिकेट खेलने या संन्यास लेने का मेरा निर्णय किसी की सलाह पर निर्भर नहीं करता है।' हफीज ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह इंग्लैंड में टेस्ट मैच खेलने के लिए भी तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed