{"_id":"61d295f9f28b2354295fe9fc","slug":"mohammad-hafeez-retirement-hafeez-retires-from-international-cricket-will-play-t20-leagues","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mohammad Hafeez Retirement: पाकिस्तानी ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, टी-20 लीग में खेलते रहेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mohammad Hafeez Retirement: पाकिस्तानी ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, टी-20 लीग में खेलते रहेंगे
Mon, 03 Jan 2022 01:37 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:37 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद हफीज टी-20 लीग में खेलते रहेंगे। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 12 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। इसके साथ ही हफीज के नाम 253 अंतरराष्ट्रीय विकेट भी हैं।
विज्ञापन
मोहम्मद हफीज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया है। हालांकि वो टी-20 लीग खेलते रहेंगे। 41 साल के हफीज ने पाकिस्तान के लिए अपना आखिरी मैच टी-20 वर्ल्डकप 2021 में खेला था। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए 12780 रन बनाए हैं। पिछले कुछ सालों से सिर्फ टी-20 क्रिकेट ही खेल रहे थे। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। वहीं उनका आखिरी टेस्ट मैच 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ था। हफीज ने 2003 में अपने करियर की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
कैसा रहा करियर
मोहम्मद हफीज ने पाकिस्तान के लिए 119 टी-20 मैचों में 2514 रन बनाए, और 61 विकेट हासिल किए। वहीं 55 टेस्ट की 105 पारियों में उन्होंने 3652 रन बनाए और 53 विकेट भी निकाले। वनडे में भी हफीज पाकिस्तान के लिए उपयोगी खिलाड़ी रहे हैं। 218 वनडे मैचों में उनके नाम 6614 रन और 139 विकेट हैं।
मोहम्मद हफीज ने अपने संन्यास का ऐलान करते हुए कहा कि वो संतुष्टि और खुशी के साथ क्रिकेट करियर को अलविदा कह रहे हैं। उन्होंने अपने का खूब लुत्फ उठाया और अपने समर्थकों से कहा कि उन्हें उनके सफल करियर का जश्न मनाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया और कहा कि उनके फैंस हमेशा उनके साथ खड़े रहे।
विज्ञापन
हफीज ने अपने 18 साल के करियर में 55 टेस्ट, 218 वनडे और 119 टी-20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और ऑफ स्पिन गेंदबाजी के दम पर 32 बार प्लेयर ऑफ दे मैच का खिताब अपने नाम किया। उनसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच सिर्फ तीन ही खिलाड़ी बने हैं। शाहिद अफरीदी (43), वसीम अकरम (39) और इंजमाम उल हक (33) इस मामले में हफीज से आगे हैं। हफीज ने नौ बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी जीता है।Pakistan all-rounder Mohammad Hafeez has announced his retirement from international cricket. pic.twitter.com/rpTpT3jp6f
— ICC (@ICC) January 3, 2022विज्ञापन