फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammad Hafeez COVID-19 positive again as per PCB facilitated re-test

मोहम्मद हफीज कोरोना जांच में फिर निकले पॉजिटिव, हो सकती है कार्रवाई

Sat, 27 Jun 2020 01:05 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 27 Jun 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Mohammad Hafeez COVID-19 positive again as per PCB facilitated re-test
मोहम्मद हफीज - फोटो : file pic

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अनुभवी क्रिकेटर मोहम्मद हफीज कोरोना की जांच में एक बार फिर पॉजिटिव निकले। इससे पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। पॉजिटिव, निगेटिव और पॉजिटिव।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के बदलती जांच रिपोर्ट से हफीज बड़ी मुसीबत में फंसते दिख रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड क्वारंटीन प्रोटोकॉल तोड़ने के लिए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है। 
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को हफीज और वहाब रियाज इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में चुने गए उन दस खिलाड़ियों में शामिल थे, जिनके कोविड-19 के लिए किए गए परीक्षण 'पॉजिटिव' आए थे। टीम को टेस्ट और टी-20 मैचों की श्रृंखला के लिए रविवार को इंग्लैंड रवाना होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हफीज को बोर्ड द्वारा कराए गए पहले दौर के टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था। रविवार को इंग्लैंड दौरे पर रवाना हो रहे 29 खिलाड़ियों का टेस्ट कराया गया था। हफीज के अलावा नौ खिलाड़ियों और एक अधिकारी का नतीजा पॉजिटिव आया था।

अगले ही दिन हफीज ने एक ट्वीट में निजी चिकित्सा केंद्र की रिपोर्ट पोस्ट की जिसमें नतीजा निगेटिव था। बोर्ड पृथकवास में रहने से हफीज के इनकार से पहले ही खफा है। बोर्ड के सूत्रों के अनुसार शौकत खानम अस्पताल में हफीज का फिर से टेस्ट हुआ जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


बोर्ड ने कहा कि वह सभी टेस्ट के नतीजे शनिवार को बताएगा। सूत्र के अनुसार हफीज का टेस्ट अगर पॉजिटिव पाया जाता है तो बोर्ड उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकता है क्योंकि उसने पृथकवास में जाने की बजाय दूसरा टेस्ट कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed