{"_id":"5a9afbcc4f1c1be13b8b5e3b","slug":"mohammad-asif-to-play-tennis-ball-cricket-in-dubai","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिक्सिंग से तबाह हुआ था करियर, अब टेनिस बॉल क्रिकेट में नजर आएंगे आसिफ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फिक्सिंग से तबाह हुआ था करियर, अब टेनिस बॉल क्रिकेट में नजर आएंगे आसिफ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Mar 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मद आसिफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ का क्रिकेट करियर फिक्सिंग के कारण खत्म हुआ था। अब वह दुबई में 19 से 23 मार्च तक होने वाले टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 10 पीएल में खेलते हुए नजर आएंगे। टूर्नामेंट का दूसरा सत्र शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें 16 टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
आसिफ पाकिस्तानी टीम शहंशाह वॉरियर्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। पाकिस्तान के लिए 23 टेस्ट, 38 वन-डे और 11 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले आसिफ का करियर 2010 में स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तारी के कारण खत्म हो गया था।
विज्ञापन
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक टूर्नामेंट में आसिफ के अलावा श्रीलंका के तिलन तुषारा और चमारा सिल्वा की भी खेलने की संभावना है। 2010 में लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्पॉट फिक्सिंग में लिप्त पाए जाने के कारण आईसीसी ने 2011 में आसिफ को सात साल के लिए क्रिकेट के सभी प्रारूपों से प्रतिबंधित कर दिया था।
विज्ञापन
आसिफ उस दौरान फिक्सिंग के केस में फंसे थे, जब पाकिस्तान की टीम साल 2010 में इंग्लैंड दौरे के लिए गई थी। यहां से उनके क्रिकेट करियर पर काला धब्बा लगा और इसके बाद से उनकी दोबारा क्रिकेट में वापसी नहीं हुई है, हालांकि उनके साथ खिलाड़ी मोहम्मद आमिर जरूर बैन के बाद वापसी करने में सफल रहे।